Toxic की तीसरी रिलीज डेट पर भी मंडराया नया संकट? 800 करोड़ी स्टार की फिल्म से होगी सीधी टक्कर
साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, आज यानी 21 जून को एक्टर ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. लेकिन एक बार फिर बॉक्स ऑफिस क्लैश ने जन्म ले लिया है, जिसके बाद फैंस सोच में पड़ गए हैं कि क्या तीसरी बार भी यश की मूवी 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट बदल जाएगी? चलिए जानते हैं इसके बारे में.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Jun 21, 2026 20:03
Share :
'टॉक्सिक' और 'ईथा' का क्लैश
---विज्ञापन---
यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. इस मूवी की रिलीज डेट दो बार बदल चुकी है. लेकिन आज यश ने 'फादर्स डे' के मौके पर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा होते ही यश के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. हालांकि, यश की टॉक्सिक एक बार फिर नए दमदार क्लैश को लेकर सुर्खियां बटोरने लगी है. जिसके बाद दर्शकों के मन एक बार फिर से वही सवाल उठने लगा है. फैंस यह सोच रहे हैं कि क्या इस क्लैश के कारण फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट को बदल दिया जाएगा.
सुपरस्टार यश ने आज यानी 21 जून को अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. एक्टर ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. यश ने फिल्म 'टॉक्सिक' का पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट बताई है. यह मूवी 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसकी रिलीज डेट के ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि क्या एक बार फिर 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट बदल सकती है. दरअसल, यह बात इसलिए हो रही है, क्योंकि 19 मार्च को जब यह मूवी रिलीज होने वाली थी, तो रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के साथ क्लैश हुआ था. मेकर्स ने मूवी की रिलीज डेट टाल दी थी, इसका कारण उन्होंने खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध को बताया था.
'टॉक्सिक' की नई रिलीज डेट 26 अगस्त 2026 रखी गई है. आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसके बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या यश की मूवी 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट बदल सकती है. श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. मूवी ने दुनिया भर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली थी. यश की फिल्म 'टॉक्सिक' सिर्फ श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ से ही नहीं बल्कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘व्वान’ से भी क्लैश हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसार एक ही वीकेंड पर यश की 'टॉक्सिक', श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘व्वान’ रिलीज होने वाली है. अब देखना दिलचस्प होगा की अगर तीनों फिल्में एक ही वीकेंड पर रिलीज होती है, तो बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारेगा.
यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. इस मूवी की रिलीज डेट दो बार बदल चुकी है. लेकिन आज यश ने ‘फादर्स डे’ के मौके पर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा होते ही यश के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. हालांकि, यश की टॉक्सिक एक बार फिर नए दमदार क्लैश को लेकर सुर्खियां बटोरने लगी है. जिसके बाद दर्शकों के मन एक बार फिर से वही सवाल उठने लगा है. फैंस यह सोच रहे हैं कि क्या इस क्लैश के कारण फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट को बदल दिया जाएगा.
सुपरस्टार यश ने आज यानी 21 जून को अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. एक्टर ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. यश ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ का पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट बताई है. यह मूवी 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसकी रिलीज डेट के ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि क्या एक बार फिर ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट बदल सकती है. दरअसल, यह बात इसलिए हो रही है, क्योंकि 19 मार्च को जब यह मूवी रिलीज होने वाली थी, तो रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के साथ क्लैश हुआ था. मेकर्स ने मूवी की रिलीज डेट टाल दी थी, इसका कारण उन्होंने खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध को बताया था.
‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट 26 अगस्त 2026 रखी गई है. आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसके बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या यश की मूवी ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट बदल सकती है. श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. मूवी ने दुनिया भर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली थी. यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिर्फ श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ से ही नहीं बल्कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘व्वान’ से भी क्लैश हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसार एक ही वीकेंड पर यश की ‘टॉक्सिक’, श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘व्वान’ रिलीज होने वाली है. अब देखना दिलचस्प होगा की अगर तीनों फिल्में एक ही वीकेंड पर रिलीज होती है, तो बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारेगा.