Bigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, 8 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से एक ने खोई लाइफलाइन
Bigg Boss 20 No Eviction: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते कोई भी एविक्शन देखने को नहीं मिलेगा. 8 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से कोई भी घर वापस नहीं जा रहा है. हालांकि नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से एक सदस्य ने अपनी लाइफलाइन खो दी है.
'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते नहीं होगा एविक्शन PIC CREDIT: INSTAGRAM(JioHotstar Reality)
Bigg Boss 20 No Eviction: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहा है. शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच कलेश देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के गेम की जमकर तारीफ की. बीते हफ्ते में कंटेस्टेंट्स ने ऑडियंस को अपनी रियल साइड दिखाई, जो फैंस को काफी पसंद भी आई. सलमान खान ने भी इसके लिए कंटेस्टेंट्स की तारीफ की. वहीं इस वीकेंड का वार में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से कोई भी शो से बाहर नहीं होगा. दरअसल इस वीकेंड का वार में एविक्शन नहीं हो रहा है. हालांकि 8 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से एक कंटेस्टेंट ने अपनी लाइफलाइन खो दी है. चलिए लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में जानते हैं.
विज्ञापन
इस कंटेस्टेंट ने गंवाई लाइफलाइन
बिग बॉस की इनसाइड अपडेट्स देने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक इस वीकेंड का वार में कोई एविक्शन नहीं होगा. 8 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस ने एक और मौका दिया है. हालांकि अमन गांधी अपनी एक लाइफलाइन खो बैठे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार इस हफ्ते 8 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से सबसे कम वोट्स अमन गांधी को मिले हैं, लेकिन अमन गांधी के पास 2 लाइफलाइन्स थीं तो वो इस वीकेंड का वार में एविक्शन से बच गए. हालांकि वो अब अपनी एक लाइफलाइन खो बैठे हैं.
‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे. इनमें काजी तौकीर, मैरी कॉम, अमन गांधी, माही विज, कनिका मान, गुल्लू, लव गिल और अरिश्फा खान शामिल हैं. नॉमिनेशन टास्क में इन सभी कंटेस्टेंट्स को घर के सभी कंटेस्टेंट्स ने ज्यादा वोट्स देकर नॉमिनेट कर दिया, जिसके बाद ये कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हो गए. हालांकि इस वीकेंड का वार में एविक्शन नहीं हो रहा है तो सभी कंटेस्टेंट्स सुरक्षित हो गए हैं. अब अपकमिंग वीकेंड में देखना होगा कि किस कंटेस्टेंट का पत्ता घर से कटता है.
वहीं लेटेस्ट एपिसोड में टीवी एक्टर मनीष गोयल की शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री देखने को मिली. मनीष टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ और ‘कहानी घर-घर की’ में काम कर चुके हैं. वहीं अब एक्टर ‘बिग बॉस 20’ में फैंस को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं. वहीं अपकमिंग एपिसोड में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन की भी वाइल्ड कार्ड एंट्री देखने को मिलने वाली है. अपकमिंग एपिसोड में सलमान खान इस वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री की घोषणा करते नजर आएंगे.