एक्टर Sayaji Shinde अस्पताल में भर्ती, वीडियो जारी करके दिया हेल्थ अपडेट, अब कैसी है हालत और कब मिलेगी छुट्टी?

Sayaji Shinde Health Update: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर सयाजी शिंदे को अचानक तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद से फैंस काफी परेशान थे, लेकिन अलसुबह उनकी हेल्थ पर अपडेट आया, जानें अब उनकी तबियत कैसी है?

Sayaji Shinde Health Update

Sayaji Shinde Health Update

Sayaji Shinde Health Update: बॉलीवुड फिल्मों से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपना कमाल दिखा चुके एक्टर सयाजी शिंदे को लेकर आई एक खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है। दरअसल, एक्टर को सीने में तेज दर्द की वजह से शुक्रवार देर शाम मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से फैंस उनकी हेल्थ को लेकर परेशान थे। अब एक्टर की हेल्थ पर ताजा अपडेट आ गया है। सयाजी शिंदे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया। साथ ही फैंस को धन्यवाद भी कहा है।

विज्ञापन

Sayaji Shinde : अभिनेते सयाजी शिंदे यांच्यावर मधमाशांचा हल्ला...! - Pune Prime News

विज्ञापन

अब कैसी है सयाजी शिंदे की हालत?

एक्टर सयाजी शिंदे ने अस्पताल से वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘हेलो, अब मैं ठीक हूं, मेरे चाहने वाले सभी फैंस और मेरे शुभचिंतक सभी मेरे साथ हैं। अब चिंता की बात नहीं है। जल्द ही मैं आपको एंटरटेन करने के लिए हा​जिर हो जाऊंगा, धन्यवाद।’

विज्ञापन

एक्टर को ​कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर सयाजी शिंदे को सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके चलते उन्हें शुक्रवार को मुंबई के सातारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां डॉक्टर्स ने एक्टर की एंजियोप्लास्टी की। बताया जाता है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें आज शाम तक उनको अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

Actor Sayaji Shinde Gets Hospitalised!

विज्ञापन

इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर

गौरतलब है ​कि सयाजी शिंदे फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में एक्टर के साथ ही विलेन बनकर नाम कमाया है। उन्हें बिग ब्रदर, अंतिम जैसी कई फिल्मों में विलेन के किरदार में देखा गया है। इसके अलावा सयाजी शिंदे शूल, रोड़, संजू, गोविंदा नाम मेरा समेत कई हिंदी, मराठी और साउथ फिल्मों में काम कर चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ