Satish Shah Last Post: 'आप हमेशा…', निधन के बाद सतीश शाह की आखिरी पोस्ट वायरल

Satish Shah Last Post: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है. उन्होंने 74 साल की उम्र अंतिम सांस ली. ऐसे में अब उनकी आखिरी पोस्ट वायरल हो रही है.

Satish Shah, Satish Shah Death, Satish Shah Pens Last Post

सतीश शाह. (Photo-X)

विज्ञापन

Satish Shah Last Post: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश शाह (Satish Shah) का निधन हो गया है. उन्होंने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद वह अपनी जिंदगी की जंग हार गए. 25 अक्टूबर 2025 को उन्होंने अंतिम सांस ली. उन्हें ‘जाने भी दो यारो’, ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, ‘मैं हूं ना’, ‘कल हो ना हो’, ‘फना’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. ऐसे में अब उनकी आखिरी पोस्ट वायरल हो रही है.

सतीश शाह के निधन के बाद उनकी आखिरी पोस्ट चर्चा में आ गई है. उन्होंने अपनी पोस्ट में दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर के बारे में लिखा था. दरअसल, 21 अक्टूबर को शम्मी कपूर की बर्थ एनीवर्सरी थी. इस मौके पर सतीश शाह ने एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके साथ गोविंदा और शम्मी समेत कुछ सितारे नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

सतीश शाह ने शेयर की पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह ने एक्स पर पोस्ट शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा था, ‘जन्मदिन मुबारक हो प्यार शम्मी जी. आप हमेशा मेरे आसपास ही रहते हैं.’ उनकी ये पोस्ट वायरल हो रही है. आपको बता दें कि ये फोटो साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘सैंडविच’ की है. इसमें उन्होंने चेलारमानी का किरदार निभाया था. जबकि शम्मी ने स्वामी त्रिलोकनंद का कैरेक्टर प्ले किया था.

विज्ञापन

बेहतरीन एक्टर और कॉमेडियन थे सतीश शाह

बहरहाल, अगर सतीश शाह के अभिनय और करियर के बारे में बात की जाए तो वह उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक थे, जिनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की थी. उन्हें ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ जैसे टीवी शोज में देखा गया है. उनका कैरेक्टर इंद्रवर्धन का था. उन्होंने इस फैमिली ड्रामा में अपने एफर्टलेस एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ