सतीश शाह का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर

Satish Shah Passed Away: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में काम कर चुके एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है. उन्होंने 25 अक्टूबर को अंतिम सांस ली. वह 74 साल के थे. उन्हें फेमस टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के लिए जाना जाता है.

Satish Shah, Satish Shah Passed Away, Satish Shah Death

सतीश शाह का निधन.

विज्ञापन

सिनेमा जगत से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही है कि एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है. वह 74 साल के थे और उन्होंने 25 अक्टूबर को अपनी अंतिम सांस ली. दिवंगत एक्टर के मैनेजर ने उनकी मौत की पुष्टि की है. उनकी मौत की वजह को लेकर बताया जा रहा है कि वह किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे. उनके मैनेजर के हवाले से कहा जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा. फिलहाल, उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में हैं.

सतीश शाह के निधन की खबर की पुष्टि उनके मैनेजर ने आजतक से बात करते हुए की है. ऐसे में ये इंडस्ट्री को एक और बड़ी झटका है. टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक में मातम पसर गया है. अभी लोग पीयूष पांडेय और असरानी की मौत के गम से उबर पाते कि सतीश के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. वह टीवी सीरियल ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ जैसे शोज के लिए जाने जाते हैं. इसमें उन्होंने इंद्रवदन साराभाई उर्फ इंदु का रोल प्ले किया था. सतीश अपने अभिनय के साथ ही कमाल के कॉमेडी रोल के लिए भी जाने जाते हैं.

विज्ञापन

सतीश शाह के बारे में

सतीश शाह गुजरात के मांडवा से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई की है. बाद में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की. सतीश शाह ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म से की थी. उनकी पहली फिल्म ‘भगवान परशुराम’ थी, जिसके बाद उन्होंने अरविंद देसाई की ‘अजीब दास्तान’, ‘गमन’, ‘उमराव जान’, ‘शक्ति’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘विक्रम बेताल’ और ‘मैं हूं ना’ ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों में काम किया था.

विज्ञापन

टीवी में भी मनवा चुके एक्टिंग का लोहा

इसके अलावा अगर सतीश शाह के टीवी सीरियल्स की बात की जाए तो उन्होंने साल 1984 में सिटकॉम ‘ये जो है जिंदगी’ से डेब्यू किया था. इस शो के 55 एपिसोड में एक्टर ने 55 अलग किरदारों को निभाया था. इसके बाद 1995 में ‘फिल्मी चक्कर’ में नजर आए थे. इसके बाद उन्हें ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में देखा गया, जिसके बाद वह घर-घर में छा गए. इसमें रत्ना पाठक के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी थी.

विज्ञापन

जॉनी लीवर ने जताया शोक

सतीश शाह के निधन पर जॉनी लीवर ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि हमने एक महान कलाकार और अपने 40 साल से भी ज़्यादा पुराने सबसे प्यारे दोस्त को खो दिया है. यकीन करना मुश्किल है, मैंने उनसे अभी दो दिन पहले ही बात की थी. सतीश भाई, आपकी बहुत याद आएगी. फिल्म और टेलीविजन में आपके अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ