Sardaar Ji 3 का धमाकेदार टीजर आउट, Diljit Dosanjh ने फिर जीता लोगों का दिल

पॉपुलर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो गए हैं। दिलजीत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सरदार जी 3’ का टीजर रिलीज हो गया है, जो लोगों को पसंद आ रहा है।

Diljit Dosanjh

'सरदार जी 3' का टीजर रिलीज। image credit- instagram

पॉपुलर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दिलजीत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सरदार जी 3’ का टीजर रिलीज कर दिया है। जैसे ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, तो सोशल मीडिया पर छा गया। आइए जानते हैं कि फिल्म ‘सरदार जी 3’ का टीजर कैसा है? और लोगों ने इस पर क्या राय दी है?

फिल्म ‘सरदार जी 3’ का टीजर रिलीज

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ के टीजर को सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए दिलजीत ने एक लंबा-सा कैप्शन भी लिखा है। फिल्म का टीजर पंजाबी में है। इसे देखने के लिए आप दिलजीत के इंस्टाग्राम पर इसे देख सकते हैं। वहीं, टीजर अच्छा है और लोगों को पसंद आ रहा है। साथ ही एक बार फिर से दिलजीत लोगों के दिलों पर छा गए हैं।

क्या बोले यूजर्स?

फिल्म ‘सरदार जी 3’ के टीजर पर रिएक्ट करते हुए यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस टीजर को देखने के बाद कहा कि दिलजीत पाजी कमाल ही कर दिया। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि मजा ही आ गया। एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि ऑल द बेस्ट। एक और यूजर ने कहा कि क्या बात है भाई, मजा ही आ गया। एक और यूजर ने लिखा कि दिलजीत, हमेशा ही दिल जीत लेते हैं। इस तरह कमेंट्स के जरिए सभी दिलजीत की तारीफ कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

इसके साथ ही अगर इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’, 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में दिलजीत के अलावा नीरू बाजवा भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं, अगर दिलजीत के रोल की बात करें तो वो फिल्म में स्टाइलिश घोस्ट हंटर के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है। इसके अलावा फिल्म विवाद में भी फंसी है। अब देखना होगा कि आगे क्या होता है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ