Fact Check: झूठा निकला Sara Tendulkar-Shubman Gill की वायरल फोटो का दावा
Fact Check; Sara Tendulkar-Shubman Gill, Deepfake: इन दिनों सोशल मीडिया पर AIडीपफेक को लेकर बवाल मचा हुआ है।
Edited By Nancy Tomar

Sara Tendulkar Shubman Gill Deepfake photo
Edited By Nancy Tomar

Sara Tendulkar Shubman Gill Deepfake photo
Fact Check; Sara Tendulkar-Shubman Gill, Deepfake: इन दिनों सोशल मीडिया पर AIडीपफेक को लेकर बवाल मचा हुआ है। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर AIडीपफेक वीडियो और फोटो क्या होता है, ये कैसे काम करता है और इसकी पहचान कैसे हो सकती है। इस बीच इंटरनेट पर सेलेब्स के फर्जी फोटो और वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे है। अब सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसके जरिए दावा किया जा रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते की ऑनलाइन घोषणा की है। जांच की गई ताे दोनों की एक साथ दिख रही तस्वीर फेक निकली।
यह भी पढ़ें- Sam Bahadur की देशभक्ति और दम ने जीता सबका दिल, यूजर्स बोले- आप पर गर्व है

Sara Tendulkar-Shubman Gill
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का AIडीपफेक वीडियो वायरल हुआ, जिसको लेकर खूब विवाद भी हुआ। वहीं, अब सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। जांच के दौरान वह तस्वीर भी झूठी निकली। यह तस्वीर भी रश्मिका के वीडियो की तरह एडिटेड साबित हुई।
इस फोटो के जरिए दावा किया जा रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है, लेकिन ऐसा नहीं है।
https://twitter.com/pandey7829/status/1717745807791902830
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फोटो असली नहीं है। बल्कि सारा की असली फोटो में उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर हैं और इस तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है।

Sara Tendulkar real post
झूठा निकला सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की वायरल फोटो का दावा
बता दें कि अपने भाई अर्जुन के जन्मदिन पर सारा ने उनके साथ फोटो पोस्ट की थी। वहीं, अब इस फोटो के साथ छेडछाड़ करके इसे दिखाया गया है। साथ ही न तो सारा तेंदुलकर और न ही शुभमन गिल ने डेटिंग अफवाहों की पुष्टि की है। कुल मिलाकर सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की वायरल फोटो का दावा झूठा निकला। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस तस्वीर को फोटोशॉप्ड बताया गया है।
information https://t.co/WHk5rxsNYj
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 5, 2023
बता दें कि रश्मिका मंदाना का AIडीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद खुद रश्मिका से लेकर अमिताभ बच्चन तक ने इस पर रिएक्ट किया। बिग बी ने तो वीडियो एडिट करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: