'मेरा पिंडदान ऐसे ही करना', बेटे से Sanjay Dutt क्यों कह गए इतनी बड़ी बात?

Sanjay Dutt On His Pind Daan: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने हाल ही में अपने बेटे से कहा कि उनका पिंड दान भी वैसे ही किया जाए जैसे कि उन्होंने अपने माता-पिता का किया है। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

संजय दत्त ने क्यों कहा- मेरा पिंडदान ऐसे करना

संजय दत्त ने क्यों कहा- मेरा पिंडदान ऐसे करना

विज्ञापन

Sanjay Dutt On His Pind Daan: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। अपने प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ संजू बाबा फैमिली को भी फुल टाइम देते हैं। संजय दत्त ने अभी कुछ ही दिन पहले अपने माता-पिता समेत पूर्वजों का पिंडदान किया है। बिहार के गया में संजय दत्त अपने परिवार के साथ पहुंचे थे जहां उन्होंने पितृ दोष से बचने के लिए अपनी फैमिली को भी पिंडदान का महत्व बताया। इस दौरान संजय दत्त काफी इमोशनल हो गए थे। उन्होंने भावुक होकर अपने बेटे से एक बड़ी बात भी कह दी। चलिए आपको बताते हैं संजय दत्त ने क्या कुछ कहा।

‘मेरा पिंडदान ऐसे ही करना’

बिहार के गया में संजय दत्त ने जनवरी 2024 में अपने पितरों का पिंडदान किया था। इस दौरान संजू बाबा अपनी तीसरी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ थे। संजय दत्त अपने पिता सुनील दत्त और मां नरगिस को याद करते हुए काफी इमोशनल हो गए थे। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक संजय दत्त अपने पिंडदान करते हुए इतने ज्यादा भावुक हो गए कि उन्होंने अपने बेटे से कहा कि मेरा पिंडदान भी इसी तरह करना जैसे मैंने यहां आकर किया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

माता-पिता के करीब थे संजय

संजय दत्त ने इस दौरान फल्गु घाट, वट वृक्ष और देव घाट पर पितरों का श्राद्ध किया था। संजय दत्त अपने पिता और बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुनील दत्त के दिल के काफी करीब थे। पिता के साथ-साथ वो अपनी मां से भी काफी जुड़े हुए थे। दैनिक भास्कर के मुताबिक संजय दत्त ने उस वक्त अपने बेटे से काफी भावुक होकर कहा कि मेरा भी इसी तरह से पिंडदान करना।

विवादों भरी रही संजय की जिंदगी

संजय दत्त की निजी जिंदगी काफी विवादों भरी रही हैं। उन्होंने तीन शादियां कीं। उनकी पहली शादी रिचा शर्मा, दूसरी शादी रिया पिल्लई और तीसरी शादी मान्यता दत्त से हुई है। इसके अलावा संजय दत्त अपनी गैर-कानूनी तरीके से हथियार रखने के जुर्म में जेल की सजा भी काट चुके हैं। संजय के मुश्किल दौर में उनके परिवार ने उनका बहुत साथ दिया है। उनके पिता ने मां नरगिस के जाने के बाद संजय को कभी मां की कमी महसूस नहीं होने दी। इसके अलावा संजय दत्त की दो बहनों ने भी उन्हें ढेर सारा प्यार और सपोर्ट दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ