कंगना रनौत ने क्यों बेचा अपना बंगला? अब खरीदी ये महंगी चीज

Kangana Ranaut: कंगना रनौत की मूवी इमरजेंसी रिलीज नहीं हुई है। बीते दिनों मीडिया में ये खबर आई थी कि उन्होंने मूवी में लगाए पैसे की भरपाई करने के लिए अपना बंगला बेचा है।

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

Land Rover Range Rover Autobiography LWB: अभिनेत्री और हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर वह चर्चा में थीं। इसके बाद कंगना ने किसानों को लेकर बयान देकर मीडिया की सुर्खियां बटोरी। हाल ही में उन्होंने मुंबई के पाली हिल में स्थित अपना बंगला करीब 32 करोड़ में बेचा है। अब उन्होंने लग्जरी Land Rover Range Rover Autobiography LWB कार खरीदी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

3 करोड़ की गाड़ी खरीदने पर यूजर्स ने किया कमेंट

बता दें फिलहाल उनकी मूवी इमरजेंसी रिलीज नहीं हुई है। बीते दिनों मीडिया में ये खबर आई थी कि उन्होंने मूवी में लगाए पैसे की भरपाई करने के लिए अपना बंगला बेचा है। अब सोशल मीडिया पर उनके 3 करोड़ की गाड़ी खरीदने पर एक यूजर ने उनके लिए ‘Fake Lady’ कमेंट किया है। वहीं, उनके प्रशंसक उन्हें नई कार खरीदने पर सोशल मीडिया पर बधाई भी दे रहे हैं। बहरहाल Range Rover की बात करें तो ये हाई क्लास लग्जरी कार है।

विज्ञापन

कार में 3000 लीटर का हाई पावर इंजन

Range Rover 5 सीटर लग्जरी कार है, जिसे कंपनी मुंबई में 3.81 करोड़ में ऑफर करती है। ये पूरी तरह ऑटोमैटिक कार है, जिसमें 3000 लीटर का हाई पावर इंजन ऑफर दिया गया है। कार में सात अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर सीट पर स्क्रीन मिलती है।

विज्ञापन

महज 6 सेकंड में 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है

Range Rover में डुअल कलर ऑप्शन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। ये कार एडजस्टेबल सीट्स के साथ आती है। कार में करीब 234 kmph तक की टॉप स्पीड आसानी से निकल जाती है। ये कार महज 6.4 सेकंड में 0 से 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है। कार में 4 व्हील ड्राइव मिलता है, जो खराब सड़कों पर हाई पावर देता है। इस बिग साइज कार की लंबाई 5252 mm की है।

विज्ञापन

Range Rover में आते हैं ये फीचर्स 

  • कार में 13.1 इंच का म्यूजिक सिस्टम दिया गया है।
  • कार में फ्रंट और रियर में 3 कप होल्डर दिए गए हैं।
  • कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
  • ये कार हिल होल्ड असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ आती है।
  • कार का व्हीलबेस 3197 mm का है, जिससे इसे संकरी जगहों में चलाना आसान है।

ये भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक कार में जिंदा जलने से बाल-बाल बचा शख्स, अब Tata को कार की कीमत से ज्यादा देना होगा जुर्माना

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ