'दामाद और ससुर...', 58 साल के Salman Khan रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग करेंगे शादी? अफवाहों ने पकड़ी रफ्तार

Salman Khan Iulia Wedding Rumours: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की शादी की खबरों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

Salman Khan Wedding Rumours

Salman Khan Wedding Rumours

विज्ञापन

Salman Khan Iulia Wedding Rumours: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वो अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में सलमान खान यूलिया के पिता के साथ नजर आ रहे हैं और ये तस्वीर इंटरनेट पर अब चर्चा का विषय बन गई है। फैंस ने इस तस्वीर के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए सलमान से उनकी शादी पर एक बार फिर सवाल कर दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

सलमान और यूलिया का बॉन्ड

सलमान खान और यूलिया वंतूर की रिलेशनशिप को लेकर हमेशा ही खबरें आती रही हैं, लेकिन हाल ही में दोनों की बढ़ती नजदीकी ने फैंस की एक बार फिर उम्मीदें जगा दी हैं। यूलिया वंतूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें सलमान खान उनके परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर उनकी क्यूट बॉन्डिंग को दर्शाती है और फैंस ने इसे देखकर तरह-तरह के कमेंट्स किए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूलिया के पिता का जन्मदिन 

सलमान ने दुबई में यूलिया के पिता का जन्मदिन मनाया। अब यूलिया के पिता के साथ सलमान का जन्मदिन मनाते हुए पोज देना और उन दोनों के बीच का प्यार फैंस को ये सोचने पर मजबूर कर रहा है कि क्या अब सलमान और यूलिया अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने वाले हैं। कई फैंस का मानना है कि दोनों के बीच की केमिस्ट्री बेहद खास है और अब वक्त आ चुका है कि वो इस रिश्ते को एक नई दिशा दें यानी शादी कर लें।

सलमान खान की शादी पर फिर उठे सवाल

सलमान खान की शादी को लेकर सवालों का सिलसिला पिछले कई सालों से चलता आ रहा है। एक तरफ जहां उनके फैंस और मीडिया लगातार इस सवाल का पीछा करते रहते हैं, वहीं दूसरी ओर सलमान खान कभी भी इस पर खुलकर बात नहीं करते। उन्होंने कई बार कहा है कि वो अपनी शादी के बारे में नहीं सोचते और उनकी प्राथमिकता हमेशा उनका करियर रहा है।

विज्ञापन
View this post on Instagram

 

A post shared by Iulia V Vantur (@vanturiulia)

सलमान की उम्र 58 साल की हो चुकी है लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की। इसी बीच उनके और रूमर्ड गर्लफ्रेंड के पिता के बीच प्यार को देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शादी के सवाल 

एक यूजर ने सलमान खान और यूलिया के पिता की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा-  शादी कर लो यार! बहुत शानदार जोड़ी। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- एकदम उम्मीद नहीं थी इस सरप्राइज की। यूलिया मैम। वहीं एक यूजर ने तो सलमान और यूलिया के पिता को ससुर और दामाद की जोड़ी ही बता दिया। यूजर ने कमेंट किया- आखिरकार ससुर और दामाद!

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ