Edin Rose कौन? जो Bigg Boss 18 में लेंगी नई वाइल्ड कार्ड एंट्री, बोल्डनेस का लगेगा तड़का

Bigg Boss 18 New Wild Card Contestant Edin Rose: ‘बिग बॉस 18’ के घर में अब नई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एडिन रोज आने वाली हैं।

बिग बॉस 18 नई वाइल्ड कार्ड एंट्री

बिग बॉस 18 नई वाइल्ड कार्ड एंट्री

विज्ञापन

Bigg Boss 18 New Wild Card Contestant Edin Rose: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 18 में ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगने वाला है। अब शो में नई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एडिन रोज एंट्री करने वाली हैं। ‘बिग बॉस तक’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। आखिर कौन हैं एडिन रोज, चलिए आपको बताते हैं।

 

विज्ञापन

घर में लगेगा ग्लैमर का तड़का

घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर एंट्री करने वालों की लिस्ट में एडिन का नाम इस लिस्ट में सबसे नया है और उनके आने से शो में ग्लैमर का तड़का भरपूर लगने वाला है। टाइम्स के एक करीबी सूत्र की मानें तो शो के अंदर लगातार मेकर्स कुछ दिलचस्पी लाने की कोशिश कर रहे हैं और एडिन रोज को लाना इसी राह पर की तरफ एक नया कदम है। वो शो में ग्लैमर और एक्साइटमेंट दोनों को लेकर आ रही हैं जो कि शो के दर्शकों को और भी आकर्षित करेगा।

कौन हैं एडिन रोज?

आपको बता दें एडिन रोज का जन्म दुबई में हुआ था, लेकिन उन्होंने भारत में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। चार साल पहले जब वो भारत आईं, तब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें खास पहचान मिली थी रवि तेजा की फिल्म रावणासुरा में एक आइटम डांस नंबर से। इस भूमिका के बारे में एडिन ने टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में बताया था, ‘मुझे इस भूमिका को पाने में तीन साल लगे और ये एक संयोग था। मेरी एक दोस्त जो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थीं, उसने मुझे रवि सर से मिलवाया। एक हफ्ते बाद मुझे प्रोडक्शन हाउस से फोन आया और बिना ऑडिशन के मुझे इस डांस नंबर के लिए चुन लिया गया। ये एक सपने जैसा था।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Edin Rose (@itsedinrose)

विज्ञापन

एडिन का कहना है कि वो अब कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, जिनमें विग्नेश शिवन और कीर्ति सुरेश जैसे बड़े सितारों के साथ फिल्में भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने श्रीलंकाई फिल्म में लीड भूमिका भी साइन की है, जो उनके एक्सपीरियंस को और बढ़ाएंगी।

रवि तेजा के साथ कर चुकी हैं काम

एडिन को लेकर जो सबसे बड़ी बात है वो ये कि वो साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा के साथ भी काम कर चुकी हैं। एडिन अब बिग बॉस 18 में किस तरह अपनी जगह बनाएंगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ