'सलमान खान डर गया…', 3 बजे रात जिम में पसीना बहाते दिखे 'भाईजान'; फोटोज पर फिदा हुए फैंस

Salman Khan Gym Post: सलमान खान ने सोशल मीडिया पर नया पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में एक्टर जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर की ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. साथ ही एक्टर की पोस्ट का कैप्शन भी सुर्खियों में आ गया है.

Salman Khan Gym Post
विज्ञापन

Salman Khan Gym Post: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान इन दिनों चर्चाओं में छाए हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर छात्रों के प्रोटेस्ट को सपोर्ट करते हुए पोस्ट शेयर की थी, जिसे फैंस काफी पसंद भी किया. वहीं अब एक बार फिर सलमान खान अपनी पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. ‘भाईजान’ ने बीती रात 3 बजे जिम में पसीना बहाते हुए कुछ फोटोज शेयर कीं. इन फोटोज के कैप्शन पर हर किसी की निगाहें ठहरी रह गई. चलिए आपको भी बताते हैं सलमान खान ने अपनी इन फोटोज के कैप्शन में क्या लिखा.

सलमान खान ने जिम से शेयर की फोटोज

देर रात सलमान खान ने जिम में वर्कआउट करते हुए 2 फोटोज शेयर कीं. इन फोटोज में सलमान खान की मस्कुलर बॉडी दिखाई दे रही है, जिस पर ‘भाईजान’ के फैंस फिदा हो गए. सलमान खान इन फोटोज में अपने ऐब्स और बाइसेप्स दिखाते नजर आ रहे हैं. वहीं एक्टर मिरर के सामने पोज दे रहे हैं. सलमान खान की इन फोटोज के साथ-साथ कैप्शन भी चर्चाओं में आ गया है.

विज्ञापन

क्या लिखा कैप्शन?

जिम की फोटोज को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, ‘सलमान खान डर गया, हम्म जो डर गया वो मर गया.’ सोशल मीडिया पर सलमान खान के फोटोज के कैप्शन को देख फैंस भी सोच में पड़ गए कि आखिर ‘भाईजान’ ने ये कैप्शन किसके लिए शेयर किया है. वहीं इन फोटोज पर सलमान खान के फैंस भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं. कमेंट्स में फैंस ‘भाईजान’ के लुक पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

विज्ञापन

छात्रों के पक्ष में किया पोस्ट

बता दें इससे पहले सलमान खान दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट पर भी पोस्ट शेयर कर चुके हैं. ‘भाईजान’ ने छात्रों को सपोर्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया था और पेपर लीक पर भी बात की थी. वहीं इस पोस्ट के बाद ‘भाईजान’ ने एक और पोस्ट शेयर किया और इस पोस्ट में उन्होंने छात्रों से प्रोटेस्ट खत्म करने की अपील की. छात्रों के साथ-साथ सलमान खान ने सोनम वांगचुक से भी अपने अनशन को खत्म करने की अपील की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ