स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच सोनू निगम ने रद्द किया दिल्ली कॉन्सर्ट, नई तारीख का किया ऐलान

देशभर में इन दिनों नीट पेपर लीक को लेकर प्रोटेस्ट चल रहा है. इसी बीच बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने अपना दिल्ली कॉन्सर्ट को टाल दिया है. हाल ही छात्रों को विरोध प्रदर्शन को लेकर रिएक्ट करने से साफ इनकार कर दिया था.

Sonu Nigam

Sonu Nigam ने दिल्ली कॉन्सर्ट किया रद्द

विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने नीट पेपर लीक मामले को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली में होने वाले अपने कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया है. हाल ही में जब सिंगर से छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया था. उन्होंने ने साफ कहा था कि मैं यहां किस लिए आया हूं? बस, बस, बस. सिंगर से कुछ और सवाल पुछे जाते है, उससे पहले उन्होंने कहा, ‘अब हो गया बस.

यह भी पढ़ें: ‘आपकी कमी खलेगी…’, थलपति विजय की ‘जन नेता’ देखने के बाद छलके क्रिकेटर के जज्बात, लिखा भावुक पोस्ट

विज्ञापन

सोनू निगम ने क्यों रद्द किया दिल्ली कॉन्सर्ट

आपको बता दें कि सोनू निगम का कॉन्सर्ट 25 जुलाई 2026 को दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में होने वाला था. लेकिन इन दिनों देश की राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा नीट पेपर लीक मामले को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन चल रहा है. यही कारण है कि सिंगर ने अपना कॉन्सर्ट रद्द कर दिया है. दरअसल सिंगर इस कॉन्सर्ट में दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी को ट्रिब्यूट देना चाहते थे. हालांकि, कॉन्सर्ट के नए डेट का ऐलान भी कर दिया है.

कॉन्सर्ट के नए डेट का हुआ ऐलान

मशहूर सिंगर सोनू निगम ने अपने इस शो का नाम ‘बॉसिटिविटी- सोनू निगम रिमेंबर्स रफी’ रखा था. यह शो देश की राजधानी दिल्ली में 25 जुलाई 2026 को करना चाहते थे. हालांकि, अब बुक माई शो पर कॉन्सर्ट की तारीख 25 जुलाई नहीं दिख रही है. अब बुक माई शो पर कॉन्सर्ट की डेट 15 अगस्त शो कर रहा है. इसका मतलब साफ है कि सिंगर के इस कॉन्सर्ट को 15 अगस्त 2026 के लिए रि-शेड्यूल कर दिया गया है. इन दिनों दिल्ली में काफी ज्यादा संख्या में स्टूडेंट्स पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. सिंगर सोनू निगम ही नहीं बल्कि स्टैंड अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी ने भी दिल्ली में होने वाले अपने शो को रद्द कर दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ