Karuppu Box Office Collection Day 4: सिर्फ 4 दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'करुप्पु', सूर्या-तृषा की जोड़ी ने मचाया गदर

Suriya Karuppu Movie Total Collection: साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा की नई फिल्म ‘करुप्पु’ ने सिर्फ 4 दिनों में ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. मूवी वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के इस जादुई आंकड़े को पार कर चुकी है. फिल्म को थिएटर्स में काफी पसंद किया जा रहा है.

Karuppu Box Office Collection Day 4

Karuppu Box Office Collection Day 4

Karuppu Worldwide Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा की नई फिल्म ‘करुप्पु’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में ही 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है. यह दक्षिण भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. दर्शक थिएटरों में फिल्म देखने के लिए दीवाने हो रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन से ही धमाल

सूर्या और तृषा की फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज हुई. इसमें आपको एक्शन, इमोशन और थ्रिलर से भरी कहानी मिलेगी, जिसने लोगों को आकर्षित किया. दूसरे और तीसरे दिन कलेक्शन और बढ़ गया. वीकेंड पर परिवार और युवा खूब पहुंचे. चौथे दिन यानी सोमवार को भी फिल्म ने शानदार बिजनेस किया. कुल मिलाकर चार दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया.

करुप्पु का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

करुप्पु ने पहले दिन 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन 24.15 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन 28.35 करोड़ कमाए. वहीं मंडे टेस्ट में 14.30 करोड़ का कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म ने कुल 82.30 करोड़ का कलेक्शन किया.

विज्ञापन

करुप्पु 100 करोड़ क्लब में शामिल

करुप्पु ने इन चार दिनों में भारत के अंदर नेट कमाई 82.30 करोड़ का किया. इसके अलावा ग्रॉस कलेक्शन 95.30 करोड़ का रहा. अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 141.30 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा छुआ.

विज्ञापन

सूर्या और तृषा की जोड़ी

फिल्म में सूर्या और तृषा की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है. क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. वर्किंग डे होने पर भी फिल्म ने सोमवार को काफी अच्छी कमाई की है. यह फिल्म सूर्या के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म (Highest Grosser) बनने की राह पर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ