Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

एक्टर ही नहीं राइटर भी हैं सलमान खान, इस 2 घंटे 44 मिनट फिल्म की लिखी थी कहानी; OTT पर मौजूद

Salman Khan: सलमान खान अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर राज करते हैं. एक्टर के लुक्स के भी उनके फैंस दीवाने हैं. वहीं एक्टिंग के साथ-साथ एक्टर राइटर भी हैं. सलमान खान अपनी ही एक फिल्म की कहानी लिख चुके हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

Author
Written By: Himani sharma Updated: Feb 7, 2026 12:07
salman khan movie
सलमान खान की लिखी हुई फिल्म

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार हैं. एक्टर अपनी एक्टिंग और अपने लुक्स से अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं. अपनी मूवीज से सलमान खान थिएटर्स को भी रोशन कर देते हैं. एक्टर की हर फिल्म के उनके फैंस दीवाने हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टिंग करने के साथ-साथ सलमान खान सिंगिंग और राइटिंग का भी शौक रखते हैं. सलमान खान की एक फिल्म ऐसी है जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया है और साथ ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है. चलिए आपको भी बताते हैं हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

क्या है फिल्म का नाम?

सलमान खान की लिखी हुई ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि साल 2010 में रिलीज हुई ‘वीर’ है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ उनके छोटे भाई सोहेल खान भी लीड रोल में नजर आए थे. वहीं फिल्म के गाने भी काफी पॉपुलर हुए थे और इसके सीन्स भी ऑडियंस को काफी पसंद आए थे. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई थी और ये फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन आज भी इस फिल्म के गाने ऑडियंस में फेवरेट हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रातोंरात पॉपुलैरिटी, फिर भी गुमनामी जिंदगी जीने को मजबूर, 39 साल बाद कहां हैं Ramayana के ‘भगवान शिव’?

जरीन खान का डेब्यू

‘वीर’ मूवी से ही एक्ट्रेस जरीन खान ने अपना डेब्यू किया था. सलमान खान के साथ जरीन खान की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर देखी गई थी. हालांकि दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी. उस दौरान में जरीन खान के लुक्स को कैटरीना कैफ के लुक्स से कंपेयर किया जाने लगा था. वहीं जरीन खान को आज भी फैंस कैटरीना कैफ की कॉपी ही कहते हैं. फिल्म में नीना गुप्ता और मिथुन चक्रवर्ती भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 1300 करोड़ी Dhurandhar का क्लाइमैक्स भोजपुरी फिल्म से किया गया कॉपी? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

फिल्म की कहानी

सलमान खान ने जहां फिल्म की कहानी लिखी थी, वहीं इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई, अपनों के धोखे और राजकुमारी यशोधरा और वीर की लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म आप प्राइम वीडियो पर घर में बैठकर देख सकते हैं.

First published on: Feb 07, 2026 12:07 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.