'लाइक करना पाप…', विराट कोहली के लिए अमीषा पटेल ने कही ये बात; इंफ्लुएंसर की फोटो पर किया था रिएक्ट

Virat Kohli Supports Ameesha Patel: विराट कोहली इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. जर्मन इंफ्लुएंसर की फोटो पर क्रिकेटर का लाइक देखा गया, जिसके बाद से ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वहीं अमीषा पटेल ने भी विराट कोहली को सपोर्ट किया है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?

virat kohli supports ameesha patel

Virat Kohli Supports Ameesha Patel: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर विराट कोहली के अकाउंट से एक जर्मन इंफ्लुएंसर लिज लाज की फोटो पर लाइक देखा गया. इसके बाद से ही विराट कोहली सोशल मीडिया पर चर्चा का हिस्सा बन गए. वहीं अब बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने विराट कोहली के इस मामले पर रिएक्ट किया है. अमीषा पटेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बयान जारी किया. चलिए आपको भी बताते हैं अमीषा पटेल ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

अमीषा पटेल ने किया रिएक्ट

अमीषा पटेल को हाल ही में मुंबई में आउटिंग करते देखा गया. इस दौरान जब एक्ट्रेस के पास पैपराजी आए तो उन्होंने एक्ट्रेस से विराट कोहली की कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में सवाल पूछना शुरू कर दिया. हालांकि एक्ट्रेस को इस मामले के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी, लेकिन जब उन्हें पूरी बात समझाई गई तो उन्होंने इस पर रिएक्ट किया. एक्ट्रेस ने कहा, ‘किसी की पोस्ट को लाइक करना क्या कोई पाप है? उनकी लाइफ है, उनका इंस्टाग्राम है और उनकी मर्जी है. बस लोगों को तो हर बात पर ट्रोल करना है.’

विज्ञापन

क्या बोलीं अमीषा पटेल?

अमीषा पटेल ने आगे कहा, ‘लोगों के पास कोई काम नहीं है इसलिए वो ट्रोल करते हैं. किसी के अच्छे काम को लाइक करना तो अच्छी बात है ना, फिर क्यों इस बात पर इतनी चर्चा हो रही है. ट्रोल करना पाप है, लाइक करना नहीं.’ अब अमीषा पटेल का ये रिएक्शन वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. विराट कोहली के फैंस भी अमीषा पटेल के इस बयान की तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

वहीं बता दें विराट कोहली से जुड़ा ये मामला तब सामने आया जब किसी ने इंफ्लुएंसर की फोटो के नीचे विराट कोहली का लाइक देखकर स्क्रीनशॉट वायरल कर दिया. इसके बाद ये इतना वायरल हो गया कि लोग विराट कोहली के बारे में बातें करने लगे. हालांकि अब इंफ्लुएंसर की पोस्ट के नीचे विराट कोहली के अकाउंट से लाइक नहीं दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ