Bhooth Bangla BO Collection: 'भूत बंगला' ने दूसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन से मेकर्स हुए मालामाल

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने 2 दिनों में कितनी कमाई की है?

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2

'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. दूसरे दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया. वहीं ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म बन गई है. हालांकि सोशल मीडिया पर फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग की काफी तारीफ हो रही है. फैंस को अक्षय का ये अंदाज पसंद आ रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘भूत बंगला’ ने अब तक कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘भूत बंगला’ ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ताबड़तोड़ कमाई की है. फिल्म ने दूसरे दिन 19 करोड़ की धांसू कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 29% रही. वहीं शोज की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 11,513 रहे. पेड प्रीव्यू शोज को मिलाकर फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 16 करोड़ था, उसके हिसाब से दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ की ज्यादा कमाई की है. फिल्म की कमाई में उछाल देखने के बाद मेकर्स भी मालामाल हो गए हैं.

विज्ञापन

‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘भूत बंगला’ का 2 दिन का भारतीय नेट कलेक्शन 35 करोड़ हो गया है. साथ ही भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में फिल्म ने अब तक 42 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने दुनियाभर में अब तक 60.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग दिनों में ये कलेक्शन और बढ़ता दिखाई देने वाला है. जल्द ही फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन पार करने वाली है. जिसके बाद ये भी टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टार कास्ट

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ-साथ परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, असरानी और वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आए. वहीं तब्बू का भी कैमियो देखने को मिला. सोशल मीडिया पर इन सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. अक्षय कुमार ने पुराने टाइम की कॉमेडी की है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर भी अक्षय कुमार के सीन्स की रील्स काफी वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ