Sadhvi Satish Sail बनीं Miss India 2026, 30 कंटेस्टेंट्स को पछाड़ जीता ताज

Femina Miss India 2026: गोवा की साध्वी सतीश सैल ने फेमिना मिस इंडिया 2026 का ताज अपने नाम कर लिया है. साध्वी ने इस कॉन्टेस्ट में 30 कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर ये ताज अपने नाम किया है.

femina miss india 2026 winner Sadhvi satish sail

गोवा की साध्वी सतीश सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का ताज

Femina Miss India 2026: फेमिना मिस इंडिया 2026 का ताज गोवा की साध्वी सतीश सैल ने अपने नाम कर लिया है. 30 कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर साध्वी सतीश सैल मिस इंडिया बन गई हैं. जैसे ही विनर के नाम की घोषणा हुई, ऑडियंस ने तालियों से साध्वी सतीश सैल का स्वागत किया. अपने ग्रेस, कॉन्फिडेंस और शानदार प्रेजेंस से जजों का दिल जीतकर साध्वी ने इस ताज को अपने नाम किया है. इस कॉन्टेस्ट के सभी राउंड्स को जीतकर साध्वी ने अपने परिवार का नाम भी रोशन कर दिया है. वहीं अब वो 2027 में होने वाले मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में भारत को रिप्रेजेंट करने वाली हैं.

विज्ञापन

फिनाले में दिखा कड़ा मुकाबला

61वें फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट का आगाज ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी किया गया. यहां पूरे देश से 30 कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया. वहीं ग्रैंड फिनाले में कई चैलेंजिंग राउंड्स हुए जहां सभी कंटेस्टेंट्स को अपने कॉन्फिडेंस और प्रेजेंस से ऑडियंस के साथ-साथ जजों का भी दिल जीतना था. कड़े मुकाबले के बाद सभी राउंड्स को क्लीयर करके गोवा की साध्वी सतीश सैल मिस इंडिया 2026 बन गई हैं.

विज्ञापन

मिस वर्ल्ड 2027 में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

साध्वी सतीश सैल के विनर बनने की घोषणा जैसे ही हुई पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा. साध्वी को स्टेज पर पिछले साल की विनर ने मिस इंडिया का ताज पहनाया. इस दौरान साध्वी के चेहरे पर अलग ही चमक देखने को मिली. वहीं उनके परिवार और उनके दोस्तों ने भी उनका हौसला बढ़ाया. बता दें अब साध्वी अगले साल 2027 में होने वाले मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में भारत को रिप्रेजेंट करती नजर आने वाली हैं. परिवार के साथ-साथ साध्वी पूरे देश का नाम रोशन करती दिखाई देंगी.

विज्ञापन

कौन हैं साध्वी सतीश सैल?

साध्वी सतीश सैल गोवा की रहने वाली हैं. पढ़ाई में साध्वी ने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन में ग्रेजुएशन की है. वहीं साध्वी 7 भाषाएं भी जानती हैं. मिस इंडिया बनकर साध्वी ने साबित कर दिखाया है कि वो खूबसूरत होने के साथ-साथ काफी इंटेलिजेंट भी हैं. बता दें मिस इंडिया 2026 कॉन्टेस्ट में जहां साध्वी विनर रहीं, वहीं फर्स्ट रनर-अप महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार रहीं. साथ ही सेकंड रनर-अप यूनियन टेरिटरी की श्री अद्वैता रहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ