रातोंरात पॉपुलैरिटी, फिर भी गुमनामी जिंदगी जीने को मजबूर, 39 साल बाद कहां हैं Ramayana के 'भगवान शिव'?

रामानंद सागर की ‘रामायण’ को आज भी काफी पसंद किया जाता है. शो की कास्ट को लोग आज भी भगवान के जैसे पूजते हैं. इसी में से एक ‘भगवान शिव’ का भी किरदार रहा, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. लेकिन, इस रोल को प्ले करने वाले एक्टर आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं.

Ramayana fame vijay kavish

कहां हैं Ramayana के 'भगवान शिव'? (Photo- vijay kavish/Insta)

रामानंद सागर की ‘रामायण’ को आज भी कल्ट क्लासिक शो माना जाता है. इसके करीब सभी कलाकारों को पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी और राम-सीता लक्ष्मण, हनुमान को तो आज तक पूजा जाता है. ऐसे में शो में ‘भगवान शिव’ को भी काफी पसंद किया गया था. वो घर-घर में पूजे जाने लगे थे लेकिन फेम पाने के बाद वो अचानक गुमनामी की जिंदगी जीने के लिए मजबूर हो गए थे. शो के चर्चित कलाकारों के साथ ही गुमनामी की जिंदगी जी रहे एक्टर्स के बारे में बहुत कम ही बात की जाती है. ऐसे में आज आपको ‘रामायण’ के ‘शिव’ के बारे में बता रहे हैं कि 39 साल बाद कहां हैं और किस हाल में.

विज्ञापन

दरअसल, रामानंद सागर की ‘रामायण’ में ‘भगवान शिव’ का रोल प्ले करने वाले अभिनेता कोई और नहीं बल्कि विजय कविश थे, जिनका मौजूदा समय में काफी लुक बदल गया. उन्हें अब तो पहचान पाना भी मुश्किल होता है.

विज्ञापन

39 साल बाद कहां हैं ‘रामायण’ के ‘शिव’?

टीवी शो ‘रामायण’ में विजय कविश ने ‘भगवान शिव’ का रोल प्ले किया था. इसमें उनका बेहतरीन काम काफी पसंद किया गया था. विजय कविश को उनकी एक्टिंग के लिए काफी प्रशंसा मिली थी. लेकिन आज वो कहां और क्या कर रहे हैं इसके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता है.

विज्ञापन

विजय को लेकर बताया जाता है कि वो मुंबई में बतौर डायरेक्टर और एडिटर सक्रिय हैं. वह यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर अपनी शॉर्ट फिल्में और सीरीज को अपलोड करते हैं. बताया जाता है कि ‘भगवान शिव’ के रोल के बाद उन्हें फिल्मों और टीवी सीरियल्स में उतना मौका नहीं मिला. ‘रामायण’ से फेम पाने के बाद वो काम के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए. अब उनकी काफी उम्र हो चुकी है और उनका लुक पूरा बदल गया है.

विज्ञापन

इन शोज में नजर आ चुके विजय कविश

बहरहाल, अगर विजय कविश के शोज के बारे में बात की जाओ तो वो रामानंद सागर की ‘रामायण’ के अलावा वह ‘उत्तर रामायण’ में भी महर्षि वाल्मिकी के रोल में काम कर चुके हैं. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी बतौर अभिनेता किस्मत आजमाई. ‘रामायण’ से पहले वह 1985 में फिल्म ‘सलमा’ में अहम भूमिका अदा कर चुके हैं. वह ‘विक्रम और बेताल’, ‘श्रीकृष्णा’ जैसे डेली शॉप में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ