Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 31: महीने बाद भी नहीं थमी 'धुरंधर 2' की आंधी, 31वें दिन किया इतना कलेक्शन

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. यही कारण है कि फिल्म 31 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने आज यानी 18 अप्रैल को कितने का कलेक्शन किया है.

dhurandhar

dhurandhar

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. आज भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सौम्या टंडन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए है. यह एक स्पाइ थ्रिलर मूवी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ ने 31वें दिन कितने का किया था कलेक्शन

आपको बता दें कि फिल्म को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने मूवी का पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें मूवी ने 43 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इतना ही नहीं फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने पहले दिन 102. 55 करोड़ रुपये छापे थे. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं मूवी की कमाई दूसरे हफ्ते 263.65 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई थी. हालांकि, फिल्म 31 वें दिन यानी 17 अप्रैल 2026 को 4.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 1742,23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

‘धुरंधर’ ने कितने का किया था कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ आपने नहीं देखी है, तो आप इस नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. दरअसल, ‘धुरंधर’ को 5 दिसंबर 2025 को रिलीज की गई थी. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इतना ही नहीं इस फिल्म ने सिर्फ भारतीय बाजार में 840 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ