क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर? जानिए किन्हें नहीं मिलेगा स्मार्ट कार्ड

Delhi Pink Ticket: राजधानी दिल्ली में अब महिलाएं डीटीसी और क्लस्टर बसों पर फ्री में पिंक टिकट की मदद से सफर नहीं कर सकेंगी, क्योंकि सरकार ने इसे प्रभावी रूप से बंद कर दिया है. अब महिलाओं को स्मार्ट कार्ड लेना होगा, लेकिन आइए जानते हैं किन महिलाओं को अब से पूरा किराया देकर सफर करना होगा?

Pink Saheli Smart Card

दिल्ली में महिलाएं कैसे कर सकेंगी बस में फ्री में सफर? (Image: AI)

विज्ञापन

खबर की मुख्य बातें:

  • दिल्ली में 4 अक्टूबर 2026 से सरकारी बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ अनिवार्य कर दिया गया है.
  • दिल्ली सरकार ने पेपर-बेस्ड पिंक टिकट का उपयोग बंद कर दिया है, और यह नियम एसी और नॉन-एसी डीटीसी तथा क्लस्टर बसों दोनों पर लागू होगा.
  • यह स्मार्ट कार्ड सिर्फ दिल्ली की निवासी महिलाओं और ट्रांसजेंडर को मिलेगा, जिनके पास दिल्ली का आधार कार्ड हो और वह मोबाइल नंबर से लिंक हो.
  • पहला कार्ड मुफ्त बनेगा, लेकिन खो जाने पर दोबारा बनवाने के लिए तय शुल्क लगेगा.

Pink Saheli Smart Card: देश की राजधानी दिल्ली में 4 अक्टूबर 2026 से सभी सरकारी बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर करने को लेकर बड़ा बदलाव लागू कर दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, बसों में अब सफर करने के लिए महिलाओं को अब ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ साथ रखना ही होगा, क्योंकि दिल्ली सरकार ने पेपर-बेस्ड पिंक टिकट का इस्तेमाल अब बंद कर दिया है. बता दें कि ये नियम सिर्फ एसी बसी में नहीं बल्कि नॉन-एसी डीटीसी और क्लस्टर बसों दोनों पर लागू होगा.

विज्ञापन

पहले से कैसे अलग अब सफर

दिल्ली की बसों में जब तक पिंक टिकट था, तब तक दिल्ली समेत आसपास की क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं जो दिल्ली में बसों की मदद ले सफर कर पाती थी, वह बिना किराया दिए फ्री बस का फायदा उठा पाती थी. उन्हें सिर्फ बस कंडक्टर से पिंक टिकट लेना होता था, फिर वह अपने गंतव्य आराम से पहुंच पाती थी. लेकिन अब जब पिंक टिकट बंद हो गया है, तो महिलाओं के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ बनाना अनिवार्य होगा और ये सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो दिल्ली की होने के साथ-साथ कार्ड से जुड़ी सरकारी शर्तों पर खरी उतरेंगी. वरना उन्हें बस में सफर करने के लिए पूरा किराया देना होगा.

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए क्या है जरूरी शर्तें?

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना जरूरी है, तभी जाकर महिलाएं और ट्रांसजेंडर फ्री में यात्रा कर सकेंगी. नियमों के अनुसार;

विज्ञापन
  • पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए महिला और ट्रांसजेंडर का दिल्ली का निवासी होना जरूरी है.
  • पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली का आधार कार्ड होना चाहिए और आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है.
  • जो महिलाएं इन शर्तों को पूरा नहीं कर रही होंगी, उन्हें कार्ड नहीं मिलेगा और साथ ही, उन्हें पूरा किराया देकर ही सफर करना होगा.

स्मार्ट कार्ड को लेकर ये बातें भी जानें

  • इस कार्ड का इस्तेमाल दिल्ली मेट्रो और आरआरटीएस में यात्रा के लिए भी किया जा सकता है, लेकिन फ्री यात्रा का लाभ सिर्फ डीटीसी और क्लस्टर बस सेवाओं पर ही उपलब्ध है रहेगा.
  • बता दें कि पहला कार्ड फ्री में बनेगा, लेकिन अगर कार्ड खो जाता है, तो दोबारा बनाने के लिए 59 रुपये शुल्क देना होगा.
  • कार्ड की वैधता जारी होने की तारीख से 5 साल तक ही रहेगी.

कहां बनवा सकते हैं कार्ड?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली सरकार ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड, महिलाओं को आसानी से दिया जा सके, इसके लिए शहर में करीब 50 अधिकृत केंद्र बनाए हैं. अगर आप भी अब तक फ्री में टिकट की माध्यम से बस में सफर करती थीं, तो बेहतर रहेगा कि आप नजदीकी केंद्र में जाकर आपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ