Salman Khan Tiger 3: सलमान खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित अभिनेता हैं और उनकी हर छोटी-छोटी बात सोशल मीडिया पर छा जाती है। अपनी आगामी एक्शन फिल्म ‘टाइगर 3’ के लिए सुर्खियां बटोर रहे भाईजान इन दिनों गणेश उत्सव का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। बहन अर्पिता के घर गणपति का स्वागत और विसर्जन करने के बाद सलमान खान को बीते दिन महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे के घर बप्पा के दर्शन के लिए देखा गया था। अब इस बीच सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने फैंस से आज शाम कुछ एलान करने की बात कही है। इस पोस्ट ने भाईजान के फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है कि आखिर वह किस चीज का एलान करने वाले हैं।
भाईजान के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त रहने के साथ ही अभिनेता परिवार के लिए भी पूरा समय निकाल लेते हैं। बिजी शेड्यूल से समय निकालकर जहां सलमान अर्पिता के घर गणपति पूजा में शामिल हुए, वहीं अब उन्होंने अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म को प्रमोट करने का भी समय निकाल लिया है। हाल ही में सलमान खान एक पोस्ट साझा किया है, जिसके साथ उन्होंने ‘फर्रे’ एक पोस्टर साझा किया है। इसके साथ सलमान ने ऐसा कैप्शन लिखा है, जिसने फैंस को उत्साहित कर दिया है।
सलमान खान करेंगे खास एलान
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘फर्रे’ लिखी एक तस्वीर साझा करते हुए सलमान खान ने लिखा, ‘सुबह-सुबह नया एफ शब्द सीखा है.. चार बजे बताऊंगा क्या।’ ऐसे में अभिनेता के प्रशंसक उत्साहित हैं कि आखिर वह आज चार बजे क्या एलान करने वाले हैं। लेकिन आपको बता दें, पहले ही खबरें आ चुकी थीं कि सलमान खान जल्द ही अपनी भांजी अलीजेह की डेब्यू फिल्म ‘फर्रे’ का एलान करेंगे और अब लगता है यह सच होने जा रहा है। अलीजेह अग्निहोत्री सलमान खान की बहन अलवीरा और अभिनेता अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं, जो बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
‘टाइगर 3’ के लिए तैयार सलमान
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में काम करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, वेंकटेश दग्गुबाती जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। वहीं सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines