Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। बीते दिन यानी 10 अप्रैल को मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है।
इस दौरान सलमान खान (Salman Khan), पूजा हेगड़े, पलक तिवारी (Palak Tiwari) और फिल्म की पूरी टीम एक साथ नजर आई। अब सोशल मीडिया पर इसके फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि अब इस इवेंट का एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान खान शहनाज की लव लाइफ को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं।
सलमान खान ने शहनाज को दी ये सलाह
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान खान अपने पीछे खड़ी शहनाज की तरफ मुड़ते हैं और उन्हें कहते हैं कि- ‘शहनाज मुझे लगता है अब तुम्हें अपनी लाइफ में आगे बढ़ जाना चाहिए..क्योंकि मुझे लग रहा और मैं ये सब चीजें काफी नोटिस करता हूं..मैं अपने बारे में भी ऐसा नोटिस करता हूं..और देखकर पता लग जाता है…लेकिन अब मुझे कुछ ज्यादा बोलना नहीं चाहिए।’
इस लुक में नजर आई शहनाज गिल
बता दें कि ट्रेलर लॉन्च के दौरान शहनाज गिल को पहली बार इतने बोल्ड अवतार में देखा गया। इस लुक में शहनाज बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंस भी नजर आ रही थी। इस इवेंट में शहनाज को ऑल ब्लैक लुक में स्पॉट किया गया। शहनाज ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान बॉडी फिटेड ब्लैक डीपनेक टॉप के साथ ब्लैक शॉर्ट्स और ब्लेजर पहना था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा और ग्लोसी मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया था। इस लुक में एक्ट्रेस बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही थी।
फैंस को पसंद आ रहे फिल्म के गाने
बता दें कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े मेन लीड में हैं। वहीं, इसके अलावा फिल्म में पंजाबी सिंगर जस्सी गिल, पलक तिवारी, साउथ एक्टर वेंकेटेश और भूमिका चावला भी नजर आने वाली हैं। वहीं, इस फिल्म के गानों को भी रिलीज किया जा चुका है, जो फैंस को बहुत पसंद आए हैं।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 hr agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
2 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
4 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
4 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
4 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
18 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
19 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
21 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines