Saiyaara star Ahaan Panday Parents Chikki Deanne Bollywood link: बॉक्स ऑफिस पर अहान पांडे की डेब्यू फिल्म सैयारा रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फैंस ये जानते हैं कि अहान बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के कजन भाई है, लेकिन उनकी माता और पिता दोनों ने कभी बॉलीवुड में अपना करियर नहीं बनाया, लेकिन दोनों की दोस्ती हमेशा फिल्मी सितारों से रही है और वह एक इकलौते ऐसे इंसान है जिन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान की सालों से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करवाया था। आइये जानते हैं कि उन्होंने किस पार्टी में ये बड़ा काम किया था…
कटरीना कैफ के बर्थडे में शुरू हुई थी दुश्मनी
अहान पांडे के पिता चिक्की पांडे उर्फ शरद आलोक पांडे बिजनेसमैन हैं, उनकी शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काफी अच्छी दोस्ती है। उन्होंने साल 2008 में कटरीना कैफ के बर्थडे में शुरू हुई शाहरुख-सलमान की दुश्मनी को लगभग 6 साल बाद 2014 में खत्म करवाया था और दोनों के बीच दोस्ती भी करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान के खास दोस्त रहे बाबा सिद्दीकी जो अब इस दुनिया में नहीं है उनकी इफ्तार पार्टी में सलमान और शाहरुख ने एक दूसरे को गले लगाकर अपने बीच के मनमुटाव को खत्म किया था। इसका पूरा प्लान पहले से ही बाबा सिद्दीकी और चिक्की पांडे ने बनाया था।
फिटनेस एक्सपर्ट, लाइफस्टाइल कोच और राइटर
अहान पांडे की मां की बात करें तो उनका नाम Deanne Panday हैं, उनकी उम्र 56 साल है और वह इस अपने फिटनेस और खूबसूरती से बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसस को मात देती नजर आती हैं। Deanne Panday खुद एक फिटनेस एक्सपर्ट, लाइफस्टाइल कोच और राइटर हैं, लेकिन जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया था उस समय वह फेमस मॉडल रही थीं। इतना ही नहीं Deanne Panday पांडे बिपाशा बासु, जॉन अब्राहम और प्रीति जिंटा जैसे एक्ट्रेस को फिटनेस की ट्रेनिंग दे चुकी हैं।
मां-बाप की भी हुई थी लव मैरिज
बता दें, अहान पांडे की मां Deanne Panday और पिता Chikki pandey की शादी को लेकर बात करें तो उनकी पहली मुलाकात साल 1984 में हुई थी। लगभग 10 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने साल 1994 में शादी की थी। कपल के दो बच्चे हुए अहान पांडे और अलाना पांडे। अब 27 साल की उम्र में अहान पांडे बॉलीवुड के फेमस स्टार बन गए हैं, उनकी एक्टिंग के लोग दीवाने हो गए हैं। इससे पहले अहान फ्रीकी अली, रॉक ऑन 2, मर्दानी 2 जैसी शानदार फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।