कौन हैं Shaan R Grover? जिन्होंने Saiyaara में Aneet Padda को दिया 'प्यार में धोखा'

Shaan R Grover In Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ में अनीत पड्डा के एक्स बॉयफ्रेंड का किरदार शान आर ग्रोवर ने निभाया है। अहान पांडे के बाद उनकी काफी चर्चा हो रही है। हम आपको बताएंगे कि वह कौन हैं?

Shaan R Grover

सैयारा में शान आर ग्रोवर कौन हैं? Photo Credit- Instagram

Shaan R Grover In Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर इस वक्त जितना बज बना हुआ है, ऐसा किसी फिल्म की रिलीज के वक्त कम बार देखने को मिलता है। साल 2025 में ‘छावा’ के बाद ‘सैयारा’ का इतना ज्यादा क्रेज देखने को मिला है जिसने 4 दिन में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन क्रॉस कर लिया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा के बाद जिस एक्टर की चर्चा हो रही है वह शान आर ग्रोवर हैं, जिन्होंने फिल्म में अनीत पड्डा के एक्स बॉयफ्रेंड का किरदार प्ले किया है। आइए जानते हैं कि वह कौन हैं?

ओटीटी पर आ चुके हैं नजर

एक्टिंग में आने से पहले शान आर ग्रोवर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में कैमरे के पीछे रहकर काम किया था। इसके बाद उन्होंने ‘सैयारा’ के कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से एक्टिंग के गुण सीखे। कई साल तक थिएटर और वर्कशॉप करने के बाद शान आर ग्रोवर ने एक्टिंग में कदम रखा। उन्हें ओटीटी की कुछ वेब सीरीज ‘दस जून की रात’, ‘रूहानियत’ और ‘नोबलमैन’ जैसी सीरीज में देखा जा चुका है।

अहान पांडे के हैं कॉलेज फ्रेंड

शान आर ग्रोवर की एजुकेशन दिल्ली से हुई है। उन्होंने राजधानी के मॉर्डन स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद मुंबई के जय हिंद कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। वह 2016 में कॉलेज के दौरान अहान पांडे के क्लासमेट रह चुके हैं। अब उन्हीं की डेब्यू फिल्म से शान ने भी बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है। हालांकि ये जर्नी उनके लिए आसान नहीं रही थी। करीब 4-5 साल स्ट्रगल करने के बाद शान आर ग्रोवर की कोशिश तब सफल हुई जब मोहित सूरी की नजर उन पर पड़ी।

महेश अय्यर के किरदार में आए नजर

फिल्म ‘सैयारा’ में शान आर ग्रोवर ने महेश अय्यर नाम के शख्स का किरदार प्ले किया है। उन्होंने वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) के एक्स बॉयफ्रेंड का किरदार प्ले किया है, जो शादी वाले दिन उन्हें धोखा देकर भाग जाता है। जब वाणी की लाइफ में कृष कपूर (अहान पांडे) की एंट्री होती है, तब महेश उसके कॉन्सर्ट का स्पॉन्सर बनकर वापस आता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ