Saiyaara की 3 सबसे बड़ी गलतियां, रोमांटिक बनाने के चक्कर में सेंस लगाना भूल गए मेकर्स

Saiyaara Inside Story: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है लेकिन फिल्म की कहानी में कुछ गलतियां हैं, जो ध्यान खींचती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में…

Saiyaara Box Office Collection

Saiyaara का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। image credit- instagram

विज्ञापन

Saiyaara Inside Story: साल 2013 में मोहित सूरी की म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्म ‘आशिकी 2’ रिलीज हुई थी जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल प्ले करते हुए दिखाई दिए थे। फिल्म की कहानी से लेकर गाने तक सब कुछ बेहद पॉपुलर हुआ था। अब करीब 12 साल के बाद मोहित सूरी ‘सैयारा’ लेकर आए हैं। इस फिल्म का नाम जरूर बदला हुआ है लेकिन ये ‘आशिकी 2’ की अगली किस्त है। डेब्यू फिल्म में अहान पांडे की एक्टिंग की भर-भरकर तारीफ हो रही है। अनीत पड्डा ने कुछ बोल्ड सीन्स दिए हैं, जिनकी काफी चर्चा हो रही है। इन सब के बीच फिल्म में कुछ गलतियां हैं, जो खटक रही हैं। शायद रोमांटिक कहानी बनाने के चक्कर में मेकर्स सेंस लगाना ही भूल गए थे।

सहूलियत के हिसाब से अल्जाइमर

‘सैयारा’ में दिखाया गया है कि अनीत पड्डा जिन्होंने बानी का किरदार प्ले किया है, उन्हें पता चलता है कि बानी को अल्जाइमर की बीमारी है, जिसकी वजह से उनकी याददाश्त जा रही है। दिक्कत अल्जाइमर से नहीं लेकिन उसके सिम्पटम्स से है, जो अपनी सहूलियत के हिसाब से आ रहे हैं और जा रहे हैं। एक तरफ फिल्म में बानी की अचानक ये याददाश्त चली जाती है फिर अगले ही पल वापस याद आ जाती है। बार-बार ऐसा होने के बावजूद वह अकेले एक अनजान शहर में रह लेती है, जहां उसे कोई नहीं जानता है। न ही वह किसी को जानती है। कहानी का सेंस यहां जीरो लगता है।

विज्ञापन

जल्दबाजी के चक्कर में मिस कर गए चीजें

अहान पांडे जिन्होंने कृष कपूर का किरदार प्ले किया है, वह फिल्म की शुरुआत में अतीत के चलते काफी गुस्सैल और चिड़चिड़े दिखाए गए हैं। दिलचस्प बात ये है कि कहानी में उनके अतीत को दिखाया ही नहीं गया है। चलो मेकर्स ने नहीं दिखाया लेकिन एक ही गाने में वह अपने लाइफटाइम ट्रॉमा से बाहर आ जाते हैं। वहीं बानी के साथ उनका शिद्दत वाला प्यार शुरू हो जाता है, जिनका अतीत खुद ही दर्दनाक रहा है। कहानी में कुछ चीजें मिसिंग लगती हैं।

आशिकी 2 के अपोजिट लगी सैयारा

मोहित सूरी की ‘सैयारा’ और ‘आशिकी 2’ में एक चीज बहुत काॅमन लगी है। ‘आशिकी 2’ में राहुल जयकर, आरोही के लिए अपना करियर दांव पर लगा देता है। ‘सैयारा’ में भी ऐसा ही होता दिखाया गया है। पहले बानी खुद को कृष कपूर से अलग कर लेती है लेकिन आखिरी में कृष अपना करियर दांव पर लगाकर अपनी लवर को ढूंढने निकल पड़ता है। कुछ नयापन यहां मिसिंग लगता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ