Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘हैवान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. लेटेस्ट फिल्म के प्रमोशन के बीच सैफ अली खान का एक बयान वायरल हो रहा है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया है कि साल 2012 में आई हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ में काम करना सही फैसला नहीं था. वहीं जहां ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और सैफ अली खान को भी फैंस ने पसंद किया था, तो वहीं अब सैफ का ये बयान सुन फैंस भी हैरान रह गए हैं.
क्या बोले सैफ अली खान?
सैफ अली खान ने साल 2012 में आई ‘कॉकटेल’ फिल्म में काम कर ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं अब गल्फ न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में इस फिल्म के बारे में बात की है. एक्टर ने बताया है कि इस फिल्म में काम करना का उन्हें आज भी पछतावा है. दरअसल सैफ अली खान इस फिल्म के एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी थे. वहीं उन्होंने ये किरदार सिर्फ फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी करने के लिए किया था. एक्टर ने कहा कि मेरे किरदार से कहीं बेहतर दीपिका पादुकोण का ‘वेरोनिका’ का किरदार था.
यह भी पढ़ें: ‘हानिया तुम हूर हो…’, राखी सावंत बनीं Hania Aamir के पाकिस्तानी गाने की जान; भारतीय एक्ट्रेस की आवाज ने जीता दिल
‘कॉकटेल’ में अपने किरदार से खुश नहीं थे एक्टर
सैफ अली खान ने कहा, ‘फिल्म में मेरा किरदार रिग्रेसिव था. मुझे पहले ही पता था कि वेरोनिका का किरदार बेहतरीन है लेकिन इसके बाद भी मैंने अपने किरदार को निभाया.’ वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण के किरदार ‘वेरोनिका’ को ही ऑडियंस ने ज्यादा पसंद भी किया था. सैफ अली खान का किरदार ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर नहीं खींच सका था. अब इंटरव्यू में सैफ ने खुद कहा है कि उन्हें पहले से ही पता था कि ऐसा होने वाला है लेकिन वो फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे तो उन्होंने सिर्फ फिल्म को पूरा करने के लिए ये किरदार निभाया था.
यह भी पढ़ें: Haiwaan Movie Review: प्रियदर्शन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर की दुनिया में अक्षय कुमार-सैफ अली खान का है खतरनाक आमना सामना
बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी ‘कॉकटेल’
बता दें सैफ अली खान की ‘कॉकटेल’ साल 2012 में रिलीज हुई थी. वहीं सिनेमाघरों में इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद भी किया था. फिल्म में 3 दोस्तों की कहानी को दिखाया गया था, जो एक लव-ट्रायंगल में फंस जाते हैं. वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान के साथ-साथ डायना पेंटी भी लीड रोल में नजर आईं. साथ ही फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिका में थे. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
हिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
2 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
2 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
3 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
4 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
5 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
22 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines