'हानिया तुम हूर हो...', राखी सावंत बनीं Hania Aamir के पाकिस्तानी गाने की जान; भारतीय एक्ट्रेस की आवाज ने जीता दिल

Rakhi Sawant in Hania Aamir Song: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के गाने में राखी सावंत की आवाज सुनने को मिल रही है. वहीं अब भारत में भी हानिया आमिर के गाने के चर्चे होने लगे हैं और इसका कारण राखी सावंत ही हैं.

rakhi sawant voice in hania aamir Pakistani song

हानिया आमिर के गाने में राखी सावंत ने खींचा ध्यान (Pic Credit- Instagram)

Rakhi Sawant in Hania Aamir Song: भारतीय एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं. आए दिन एक्ट्रेस का नाम सुर्खियों में ही छाया रहता है. अब एक बार फिर राखी सावंत सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इसका कारण पाकिस्तान से जुड़ा है. दरअसल पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने हाल ही में अपना नया गाना ‘पाबलो’ रिलीज किया है. इस गाने में हानिया आमिर से ज्यादा राखी सावंत के चर्चे हो रहे हैं. भारतीय एक्ट्रेस राखी सावंत की आवाज हानिया आमिर ने अपने डेब्यू गाना में शेयर की है. जिसके बाद से भारत में भी ये गाना चर्चाओं में आ गया है.

विज्ञापन

हानिया आमिर के गाने में राखी सावंत की आवाज

दरअसल पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने सिंगिंग में भी डेब्यू किया है. एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपने लेटेस्ट सॉन्ग Pablo का वीडियो रिलीज किया है. इस वीडियो में हानिया आमिर हाथ में माइक पकड़े हुए गाना गा रही हैं. एक्ट्रेस के आस-पास उनके फ्रेंड्स नजर आ रहे हैं. व्हाइट कलर का सूट पहने हानिया आमिर गाना गाते हुए झूमती भी नजर आ रही हैं. पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी ये गाना वायरल हो रहा है. वहीं भारत में इस गाने के वायरल होने का कारण राखी सावंत हैं.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया गाना

हानिया आमिर के 2 मिनट 30 सेकंड के इस गाने में आखिर में राखी सावंत की आवाज सुनने को मिलती है. दरअसल हानिया आमिर ने इस गाने को अपने ट्रोलर्स के लिए बनाया है और इस गाने के जरिए ही उन्होंने जवाब भी दिया है. वहीं गाने में हानिया ने राखी सावंत के उस वॉइस नोट को शेयर किया है जिसमें राखी सावंत हानिया आमिर की तारीफ करती नजर आ रही हैं. राखी सावंत इस गाने में बोल रही हैं, ‘हानिया मेरी जान, टेंशन नहीं लेनी, समझ गई. अरे तुम हूर हो, तुम्हारे चेहरे पर नूर है. तुम्हारी खूबसूरती से ये जलते हैं, तुम हो शेरनी. समझ गई हानिया. डरना नहीं है, जो डर गया समझो मर गया, इनका सामना करो और तुम आगे बढ़ती रहो.’

विज्ञापन

राखी सावंत के फैन हुए पाकिस्तानी लोग

वहीं अब हानिया आमिर को सपोर्ट करने के लिए सोशल मीडिया पर राखी सावंत की सब तारीफ कर रहे हैं. भारत के साथ-साथ राखी सावंत को पाकिस्तान के लोग भी पसंद कर रहे हैं. बता दें ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन किया गया है. जिसके बाद अब कुछ लोग हानिया आमिर का गाना सुनने के बाद ये भी बोल रहे हैं कि भारत में पॉपुलैरिटी के लिए हानिया ने राखी सावंत का सहारा लिया है. हालांकि हानिया और राखी सावंत के इस गाने को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ