Saif Ali Khan Health Update: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की सेहत अब कैसी है? हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाहता है। जानलेवा हमले के बाद सैफ की सर्जरी की गई थी। सूत्रों की मानें तो अब सैफ की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मुंबई के लीलावती अस्पताल ने सैफ अली खान का मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। इस बुलेटिन में डॉक्टरों ने सैफ अली खान का हेल्थ अपडेट बताया है।
ICU से किया गया शिफ्ट
सूत्रों के अनुसार सैफ अली खान की हालत अब पहले से बेहतर है। डॉक्टरों ने उन्हें ICU से बाहर निकाल दिया है। सैफ को स्पेशियल रूम में शिफ्ट किया गया है। हालांकि कल ही सैफ सर्जरी हुई है। उनके जख्म काफी गहरे हैं, जिन्हें भरने में काफी समय लग सकता है। ऐसे में सैफ को अभी डिस्चार्ज नहीं किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan के गुनेहगार को पुलिस ने पकड़ा? CCTV में दिखने वाले शख्स से मिलता है चेहरा
विजिटर्स को मिलने से रोका
सैफ अली खान से अभी कोई मिल नहीं सकता है। विजिटरों को सैफ के पास जाने से रोका गया है। डॉक्टरों का कहना है कि सैफ अली खान को अभी इंफेक्शन होने का खतरा है। इसलिए विजिटर्स को अंदर आने नहीं जाने दिया जा रहा है। हालांकि सैफ अब पहले से ठीक हैं। 2-3 दिन में उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।
तैमूर के साथ अस्पताल पहुंचे थे सैफ
डॉक्टरों का कहना है कि हमले में घायल होने के बाद सैफ के पूरे शरीर से खून टपक रहा था। इसके बावजूद उन्होंने अपने 8 साल के बेटे तैमूर का हाथ पकड़ कर अस्पताल में एंट्री ली। वो खुद चल कर भर्ती हुए। सैफ रियल लाइफ हीरो हैं। अब उनकी तबीयत ठीक हो रही है। आज उन्होंने थोड़ी सी वॉक भी की है। डॉक्टर्स ने सैफ को 1 हफ्ते के लिए बेड रेस्ट की सलाह दी है।
रीढ़ की हड्डी में लग सकती थी चोट
डॉक्टरों के अनुसार इस हमले में सैफ अली खान की जान बाल-बाल बची है। अगर चाकू 2 मिमी और अंदर घुसता तो उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग सकती थी। हालांकि अब सबकुछ ठीक है। सैफ जल्द ही स्वास्थ्य हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan के हमलावर को किसने दी थी घर में एंट्री? हुआ शॉकिंग खुलासा
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
1 hr agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
13 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
17 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines