Saif Ali Khan के हमलावर को किसने दी थी घर में एंट्री? हुआ शॉकिंग खुलासा

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान के हमलवार को लेकर कुछ शॉकिंग खुलासे हुए हैं। एक्टर के घर में वो कैसा घुसा और उसका किसके साथ कनेक्शन हो सकता है, अब उसे लेकर जानकारी सामने आई है।

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan File Photo

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर आधी रात हुए जानलेवा हमले के बाद उनका परिवार इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है। सभी को सैफ की चिंता सता रही है। हर कोई इस सिचुएशन से डील करने की कोशिश कर रहा है और फिलहाल खान परिवार अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है। इस फिक्र की वजह है वो शख्स जो न सिर्फ करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान के घर में घुसा, बल्कि उसने एक्टर पर चाकू से 6 बार हमला किया। ये हमला इतना खतरनाक था कि सैफ की रीढ़ की हड्डी में 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा रह गया था।

विज्ञापन

किसने की थी हमलावर को घर में घुसने में मदद?

डॉक्टर्स ने सर्जरी करके उस चाकू के टुकड़े को सैफ के शरीर से बाहर निकाला है। वहीं, आरोपी की तस्वीर और वीडियो भी सामने आ चुके हैं। इसी बीच अब बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि ये हमलावर घर के अंदर घुसा कैसे? इतने बड़े सेलिब्रिटी के घर घुसना कोई आसान काम तो नहीं है। हाई सिक्योरिटी के बीच एक शख्स सैफ के घर कैसे आया होगा? किसी न किसी ने तो उसकी घर के अंदर आने में मदद की ही होगी! मीडिया रिपोर्ट्स में अब बताया जा रहा है कि इस हमलावर का घर में किसी से कनेक्शन हो सकता है।

विज्ञापन

सैफ के घर में किसका था हमलावर से कनेक्शन?

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि जिस शख्स ने सैफ अली खान पर वार किया उसका घर के किसी नौकर के साथ कनेक्शन हो सकता है। इतना ही नहीं कहा तो ये भी जा रहा है कि इस शख्स को किसी नौकर ने ही घर में घुसने में मदद की थी और हो तो ये भी सकता है कि घर में छिपने में भी हेल्प की हो। क्राइम ब्रांच फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की कई टीम तहकीकात के लिए तैयार की गई हैं। कुछ टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी ले रही हैं।

विज्ञापन

बढ़ी सैफ और परिवार की सुरक्षा

सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा इंतजामों की बात करें तो बिल्डिंग के बाहर सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं और स्निफर डॉग्स को तैनात किया गया है। जिस तेजी से इस केस की जांच हो रही है जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा और इसका भी खुलासा हो जाएगा कि वो घर के अंदर घुसने में उसकी मदद किसने की थी? ये पता लगना बेहद जरूरी नहीं तो भविष्य में भी करीना और सैफ का परिवार खतरे में पड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ