Saif Ali Khan की सुरक्षा के लिए परिवार ने उठाया बड़ा कदम, बहन की पोस्ट से हुआ खुलासा

Saif Ali Khan: सैफ अली खान की सुरक्षा के लिए उनकी बहन ने कुछ बेहद स्पेशल किया है। उनका पोस्ट वायरल हो रहा है और ये देखकर फैंस सबा की तारीफ कर रहे हैं।

Saif Ali Khan Saba Pataudi

Saif Ali Khan Saba Pataudi File Photo

विज्ञापन

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद उनका परिवार काफी चिंता में है। जब एक्टर हॉस्पिटल में एडमिट थे, तो उनकी पत्नी यानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस और मीडिया से खास रिक्वेस्ट की थी। करीना चाहती थीं कि उनकी सीमाओं का सम्मान किया जाए, नहीं तो उनके परिवार की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। वहीं, सैफ के बच्चे, मां और बहनें भी बेहद दुखी और परेशान नजर आए थे। ऐसे में अब सैफ के ठीक होने पर उनकी फैमिली ने एक खास काम किया है।

सैफ की प्रोटेक्शन में सबा ने किया ये खास काम

अब सैफ की प्रोटेक्शन के लिए कुछ बेहद खास किया गया है। इसका खुलासा खुद सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी (Saba Pataudi) ने किया है। सबा ने एक पोस्ट शेयर कर रिवील किया है कि उन्होंने अपने भाई, भाभी और उनके बच्चों को प्रोटेक्ट करने के लिया कौन-सा कदम उठाया है? सबा पटौदी का पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सबा को अपने भाई और उनकी परिवार की कितनी चिंता है।

विज्ञापन

सबा ने भाई के लिए किया सदगा

सबा पटौदी ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कुछ लोग बैठकर कुरान पढ़ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए सबा ने लिखा, ‘आस्था मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है। भाई और परिवार के लिए, टिम और जेह और भाभी के लिए कुरान ख्वानी और सदगा भी किया गया। हमेशा सुरक्षा!’ सबा ने अब सैफ के ठीक होने की खुशी में उनके परिवार कि प्रोटेक्शन के लिए कुरान ख्वानी और सदगा किया गया। उनका ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मिले बड़े सबूत

आपको बता दें, सैफ पर हुए हमले के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। आरोपी की CCTV फुटेज से पहचान भी हो चुकी है और उनके खिलाफ कई सबूत भी मिल चुके हैं। कहा जा रहा है कि आरोपी के फिंगर प्रिंट्स भी मैच हो गए हैं। पुलिस के पास कई सबूत हैं, जिससे साबित होता है कि आरोपी घटना के वक्त उस जगह मौजूद था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ