Saif Ali Khan का हमलावर भारत में कैसे घुसा? पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

Saif Ali Khan Attacker Updates: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का आरोपी बांग्लादेश से भारत आखिर कैसे घुसा, पुलिस ने इस पर अब बड़ा खुलासा किया है।

Saif Ali Khan Attacker Updates

Saif Ali Khan Attacker Updates

विज्ञापन

Saif Ali Khan Attacker Updates: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के हमलावर को लेकर अब आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हमले का आरोपी शरीफुल इस्लाम बांग्लादेश से भारत में अवैध तरीके से घुसा और चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा। अब पुलिस ने बताया है कि आखिर कैसे आरोपी भारत में घुस आया।

भारत में कैसे घुसा आरोपी? 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सैफ अली खान पर हमले का आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेश से भारत में मेघालय की डावकी नदी के रास्ते प्रवेश किया। कुछ समय तक वो पश्चिम बंगाल में भी रहा, जहां से उसने फर्जी आधार कार्ड बनवाया था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कैसे पकड़ा गया आरोपी? 

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद आरोपी शरीफुल इस्लाम ने लगभग सुबह 7 बजे तक बांद्रा के बस स्टॉप पर सोने के बाद अपने कपड़े बदले और दादर पहुंचा। दादर में उसने बाल कटवाए और फिर एक दुकान से हेडफोन खरीदा। इसके बाद बस पकड़कर वो वर्ली कोलीवाड़ा गया। जब उसने मीडिया में सैफ अली खान पर हमले की खबर देखी और सीसीटीवी फुटेज और फोटो देखे तो वो और डर गया और फिर ठाणे भाग गया।

पुलिस को आरोपी वर्ली के अंडा पाव बेचने वाले के साथ सीसीटीवी में देखा गया, जहां उसने नाश्ता किया और ऑनलाइन पेमेंट किया। पुलिस ने अंडा पाव बेचने वाले से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो वर्ली के एक रेस्टोरेंट एंड बार में हाउसकीपिंग का काम करता था। जब पुलिस रेस्टोरेंट पहुंची, तो पता चला कि वहां पहले एक हीरे की अंगूठी चोरी हुई थी, जिसके बाद होटल ने अपने पूरे स्टाफ को बदल दिया।

विज्ञापन

आरोपी का मोबाइल नंबर पुलिस को मिला

बार के मालिक ने लेबर सप्लाई करने वाले का नंबर दिया, जिसने आरोपी को रेस्टोरेंट में भेजा था। लेबर सप्लाई करने वाले ने आरोपी का मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया। इसके बाद अंडा पाव की दुकान पर जिस मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट किया गया था, उसी मोबाइल का लोकेशन सैफ अली खान के घर के पास घटना के समय मैच हुआ।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी का मोबाइल लोकेशन ट्रैक किया और ठाणे के हीरानंदानी इस्टेट स्थित लेबर कैंप के पास जाल बिछाया। वहां मैंग्रोज की झाड़ियों से आरोपी को पकड़ लिया गया। आखिरकार बांग्लादेश में आरोपी के माता-पिता ने उसकी शिनाख्त कर ली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ