सैफ अली खान के घर पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम, DCP ने दिया ये बयान

Saif Ali Khan Mumbai Police Statement: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमला किया गया है। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं अब मुंबई पुलिस ने भी इस मामले पर बयान दिया है।

Saif Ali Khan Mumbai Police News
विज्ञापन

Saif Ali Khan Mumbai Police Statement: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमले की खबर लगातार सुर्खियों में है। अभिनेता को उन्हीं के घर में चाकू मारा गया। इस हमले में एक्टर गंभीर रूप से घायल हैं और मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम भी सैफ अली खान के घर पहुंच गई है। एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं पुलिस इलाके में लगातार गश्त लगा रही है।

सैफ के घर पहुंची पुलिस

सैफ अली खान के घर के सामने से मुंबई पुलिस का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम एक्टर के घर के बाहर मौजूद है। पुलिस मामले की जांच करने के लिए मुंबई की सदगुरु शरण सोसाइटी में पहुंची है। इसी बिल्डिंग में सैफ अली खान का अपार्टमेंट भी मौजूद है। मुंबई पुलिस का कहना है कि घुसपैठिया कोई अज्ञात शख्स था, जिसके साथ सैफ अली खान की हाथापाई हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

DCP ने दिया बयान

मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन 9 के अधिकारी दीक्षित गेदाम का कहना है कि अभिनेता सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात व्यक्ति घुस गया। एक्टर और घुसपैठिए के बीच मारपीट हुई। इस दौरान आरोपी ने एक्टर पर धारदार चाकू से वार कर दिया। उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

BJP नेता ने दिया बयान

BJP नेता राम कदम ने भी इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस के अनुसार एक शख्स एक्टर के घर में लूटपाट की इरादे से घुसा था। इस दौरान अभिनेता से उसकी हाथापाई हो गई और वो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। सैफ अली खान के हमलावर को छोड़ा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ