Saif Ali Khan पर जानलेवा हमले की इनसाइड स्टोरी, रीढ़ की हड्डी, गर्दन में लगी चोट

Saif Ali Khan Knife Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया है। अब तक सामने आ रही खबर के मुताबिक उनके घर पर चोरी करने की कोशिश हुई थी। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

Saif Ali Khan Knife Attack

Saif Ali Khan Knife Attack

विज्ञापन

Saif Ali Khan Knife Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। जिस वक्त हमला हुआ उस समय सैफ के साथ उनकी पत्नी करीना और उनके बच्चे भी मौजूद थे। अब तक खबर आ रही थी कि सैफ के घर पर चोरी के मकसद से एक अंजान शख्स घुस आया था लेकिन अब जो ताजा खबर सामने आई है, उसके मुताबिक सैफ अली खान की कथित तौर पर एक अज्ञान व्यक्ति के साथ हाथापाई हो गई।

पुलिस ने 3 संदिग्ध हिरासत में लिए

इस मामले में जो ताजा जानकारी सामने आ रही है वो ये है कि अभिनेता सैफ अली खान के बेटे जहांगीर के कमरे में रात करीब 2 बजे एक शख्स घुस आया। उनकी हाउसकीपर अरियामा फिलिप्स उर्फ ​​लीमा को एक अज्ञात व्यक्ति ने पकड़ लिया, वो जोर-जोर से चीखने लगीं। जब अभिनेता सैफ अली खान आगे आए, तो उन्होंने शख्स को रोकने की कोशिश की। इसी में दोनों के बीच झड़प हो गई और उस व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वो घायल हो गए और उनकी हाउसकीपर घायल हो गई। सैफ अली खान की कर्मचारी महिला भी घायल हैं। लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

इस मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे फिलहाल पूछताछ चल रही है। आपको बता दें करीना कपूर की टीम की तरफ से भी साफ कर दिया गया है कि ये चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई थी जिसके चलते ये बड़ा हादसा हुआ है।

सैफ के घर पर घुस आया अंजान शख्स 

न्यूज एजेंसी ANI के एक्स पर पोस्ट के मुताबिक ‘कल देर रात एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता सैफ अली खान के आवास में घुस गया और उनकी नौकरानी से बहस की। जब अभिनेता ने हस्तक्षेप करने और उस व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की, तो उसने सैफ अली खान पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है’।

विज्ञापन

सैफ को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

सैफ अली खान को फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैफ अली खान की हेल्थ को लेकर ताजा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। सैफ पर हुए हमले को लेकर पुलिस की ताजा जानकारी सामने आई है। अब इस मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है।

ANI के पोस्ट के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता सैफ अली खान के आवास में घुस आया। अभिनेता और घुसपैठिये के बीच झड़प हुई। अभिनेता घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। जांच जारी है। ये बयान मुंबई पुलिस की ओर से दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ