Esha Verma Allegation on Rupali Ganguly: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को भला कौन नहीं जानता है। उन्होंने कई हिट शोज में काम किया है लेकिन ‘अनुपमा’ से उन्हें जो पहचान मिली उसकी वजह से एक्ट्रेस आज घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं। फिलहाल जहां शोहरत होती है, वहां विवाद भी होते हैं। कुछ ऐसा ही आजकल रुपाली गांगुली के साथ देखने को मिल रहा है। उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा लगातार ऐसे कई राज खोल रही हैं, जिसे जानने के बाद फैंस भी काफी हैरान हैं।
पिछले दिनों एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ईशा ने अपनी सौतेली मां पर काफी कीचड़ उछाला था। इसके बाद उन्होंने अपने पिता अश्विन वर्मा को अपमानजनक इंसान बताया। अब ईशा वर्मा ने रुपाली गांगुली और अश्विन वर्मा के बेटे को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
ईशा वर्मा ने उड़ाई धज्जियां
बता दें कि ईशा वर्मा इन दिनों कई इंटरव्यू कर रही हैं, जहां वह रुपाली गांगुली की धज्जियां उड़ाने में लगी हुई हैं। अब उन्होंने टेली टॉक के साथ एक बातचीत में एक्ट्रेस के बेटे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बातचीत में उन्होंने दावा करते हुए रुपाली गांगुली और अश्विन वर्मा के बेटे रुद्रांश को नाजायज बताया है।
उनका कहना है, ‘मेरे पिता अश्विन वर्मा ने मेरी मां को दो बार तलाक दिया है। वह हमें बिना बताए ही इंडिया लौट गए। हमें रुपाली गांगुली के साथ उनकी शादी की बात न्यूज के जरिए पता चली थी। यहां तक कि हमें रुपाली और मेरे पिता के बेटे रुद्रांश के बारे में भी खबरों के जरिए पता चला था।’
यह भी पढ़ें: Rupali Ganguly की सौतेली बेटी ने अब पिता पर उछाला कीचड़, अपमानजनक व्यक्ति का दिया टैग
बेटे को बताया नाजायज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा वर्मा ने आगे कहा, ‘उन लोगों का कहना है कि रुद्रांश समय से पहले पैदा हो गया था लेकिन यह सारी बातें झूठ हैं। रुपाली और मेरे पिता की शादी फरवरी में हुई थी और अगस्त में बच्चे का जन्म हो गया। मेरे पास हर चीज का सबूत है।’ बता दें कि ईशा वर्मा ने इससे पहले अपने पिता अश्विन वर्मा पर काफी सवाल उठाए थे।
उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने सिर्फ रुपाली गांगुली पर आरोप नहीं लगाए हैं, बल्कि वह अपने पिता अश्विन वर्मा को लेकर बोलने की हिम्मत भी जुटा पाई हैं कि उनके पिता की गलती रही है। वह शारीरिक और भावनात्मक रूप से अपमानजनक इंसान हैं।
पिता पर लगाए थे कई आरोप
ईशा ने आगे कहा था, ‘मैं जब अपने पिता से बात करने की कोशिश करती थी तो वह मुझे हमेशा चुप कराने की कोशिश करते थे। मैं अपने पिता से सिर्फ सम्मान, प्यार और जुड़ाव पाना चाहती थी लेकिन पिछले 20 साल में कभी मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। मेरे पिता ने मुझे पद छोड़ने के लिए कहा तो पूरी जिंदगी मैंने खुद को तड़पाया। मैं ऐसे इंसान की बात को क्यों मानूं जिसने हमारा कभी साथ तक नहीं दिया है।’ बता दें कि पिता के अलावा ईशा वर्मा अपनी सौतेली मां रुपाली गांगुली पर भी कई आरोप लगा चुकी हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
31 mins ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines