Rupali Ganguly Step Daughter Accused her Father: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इस समय विवादों का हिस्सा बनी हुई हैं। उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने एक पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें ईशा ने रुपाली को निर्दयी और क्रूर तक बताया है। हालांकि आरोपों का यह सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है।
दरअसल, अपनी सौतेली मां पर आरोप लगाने के बाद अब ईशा वर्मा ने अपने पिता अश्विन वर्मा को लेकर इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। यही नहीं उन्होंने अपने पिता को अपमानजनक व्यक्ति तक कह दिया है। बता दें कि बहुत कम लोगों को पता था कि रुपाली गांगुली, अश्विन वर्मा की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 2013 में शादी की थी।
ईशा वर्मा ने इंटरव्यू में लगाए आरोप
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में ईशा वर्मा ने अपने पिता अश्विन वर्मा को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पहले उन्होंने रुपाली गांगुली पर कथित तौर पर आरोप लगाया था कि वो उनके पिता को अपने वश में रखती हैं। उन्हें अपने पिता से ज्यादा मिलने भी नहीं देती हैं।
वहीं अब ईशा वर्मा ने अपने पिता को लेकर कई सारी बातें बताई हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं 10वीं क्लास में थीं और बहुत दुखी होने की वजह से रो रही थीं। रुपाली गांगुली जबरदस्ती उनकी जिंदगी में आ गई थीं और उनके पेरेंट्स की शादी में दखल देने लगी थीं।’
यह भी पढ़ें: Rupali Ganguly के पति अश्विन वर्मा कौन? पहली शादी से दो बेटियां, फिर क्यों टूटा रिश्ता?
पिता को बताया अपमानजनक व्यक्ति
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा वर्मा ने दावा किया कि रुपाली गांगुली ने उनकी मां सपना वर्मा को शारीरिक रूप से मारा है। इसके बाद उन्होंने अपने पिता अश्विन वर्मा पर अपमानजनक होने का आरोप लगाया। ईशा ने कहा कि वह सिर्फ एक्ट्रेस पर आरोप नहीं लगा रही हैं। उन्होंने यह कहने की हिम्मत भी जुटाई है कि यह उनके पिता की गलती है। वह शारीरिक और भावनात्मक रूप से बहुत अपमानजनक व्यक्ति थे इसलिए यह दो पक्षों की बात है।
ईशा वर्मा ने आगे कहा, ‘जब यह खबर वायरल हुई तो मैं काफी डर गई थी। मेरे पिता ने मुझे पोस्ट हटाने के लिए कहा। मैं जब-जब अपने पिता से खुलकर बात करने की कोशिश करती थी तो मेरे पिता मुझे चुप कराने की कोशिश करने लग जाते थे। मैं बस अपने पिता से प्यार, सम्मान और जुड़ाव चाहती थी लेकिन पिछले 20 साल में ऐसा कुछ नहीं हुआ। जब मेरे पिता ने मुझे पद छोड़ने के लिए कहा तो पूरी जिंदगी मैंने खुद को तड़पाया। मैं ऐसे व्यक्ति की बात क्यों सुनूं जिसने कभी हमारा साथ तक नहीं दिया।’
रुपाली गांगुली का नहीं आया रिएक्शन
बता दें कि इससे पहले ईशा वर्मा ने रुपाली गांगुली पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस को निर्दयी और क्रूर बताया था। साथ ही आरोप लगाया था कि रुपाली गांगुली ने उनके पिता को उनकी मां और दोनों बेटियों से अलग किया है। ईशा की पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। हालांकि सौतेली बेटी के इन आरोपों पर रुपाली गांगुली का अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। इस बीच अश्विन वर्मा की पोस्ट जरूर वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी को भी नकारात्मकता के चक्र में घसीटने पर काफी दुख होता है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
39 mins ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines