RARKPK BO Collection Day 1: ओपेनिंग डे पर 'रॉकी और रानी' ने मचाया धमाल, पहले दिन ही फिल्म ने कर लिया इतना कलेक्शन
Edited By Nancy Tomar

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani BO Collection Day 1
Edited By Nancy Tomar

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani BO Collection Day 1
RARKPK BO Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। वहीं, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है और फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कलेक्शन किया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने पहले दिन यानी अपने ओपनिंग डे पर 11.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। इस फिल्म को देखने के लिए पहले दिन ही सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ पड़ी।
वहींं, फिल्म को वीकेंड का भी फायदा मिल सकता है और वीकेंड पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म शानदार कलेक्शन कर सकती है। मेकर्स को भी फिल्म से बेहतर कलेक्शन की उम्मीद है।
बता दें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 160 करोड़ के बजट में बनी है। वहीं, फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन ठीक कमाई की है। वहीं अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म वीकेंड़ पर कितना कलेक्शन करती है।
बताते चलें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ मल्टीस्टार फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन ने भी अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म को देश भर में 32 सौ से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
वहीं, अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक ऐसे कपल की कहानी है जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग-अलग है, लेकिन ये प्यार में पड़ जाते हैं। हालांकि शादी करने के लिए इन्हें कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने एक तेज तर्रार पंजाबी लड़के रॉकी रंधावा और आलिया भट्ट एक बंगाली टीवी पत्रकार रानी चटर्जी की भूमिका निभाती नजर आ रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: