हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Renukaswamy Murder Case: अगर दर्शन को मिलती है जमानत, तो बाहर आने में लगेगा कितना वक्त?

Renukaswamy Murder Case: रेणुकास्वामी मर्डर केस में तीन आरोपियों को रिहा कर दिया गया था। लेकिन इस मामले में अभी तक दर्शन को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सवाल ये उठता है कि अगर बेल मिलती भी है तो बाहर आने में उनको कितना वक्त लगेगा?

विज्ञापन

Renukaswamy Murder Case: रेणुकास्वामी हत्याकांड के तीन आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। उनको जमानत मिलने के बाद भी वह जेल से बाहर नहीं आने सके, बाहर आने के पूरे प्रोसेस में उसमें 10 दिन का समय लगा। 2 अक्टूबर को उन्हें आधिकारिक तौर पर तुमकुरु जेल से तीनों को रिहा किया गया। सवाल ये उठता है कि जमानत के बाद भी बाहर आने में इतना वक्त क्यों लगा? अगर दर्शन को जमानत मिलती है तो क्या उनको भी इतना ही वक्त लगेगा? आपको बता दें कि इस केस में केशवमूर्ति, निखिल नायक और कार्तिक दर्शन के साथ दोषी थे।

जमानत के बाद भी बाहर आने में इतना वक्त क्यों?

रेणुकास्वामी हत्याकांड में अभिनेता दर्शन के सहयोगी माने जाने वाले तीन आरोपियों केशवमूर्ति, निखिल नायक और कार्तिक को 23 सितंबर को जमानत दे दी गई। जमानत मंजूर होने के दस दिन बाद 2 अक्टूबर को उन्हें तुमकुरु जेल से रिहा किया गया। अब अभिनेता दर्शन की जमानत पर सबकी नजरें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शन को जमानत मिलने में अभी समय लग सकता है। सवाल ये है कि क्या दर्शन को भी जमानत मिलने के बाद भी बाहर आने के लिए इंतजार करना पड़ेगा?

ये भी पढ़ें: एक्टर के 3 और साथी जेल से रिहा, Renukaswamy Murder Case में दर्शन को जमानत क्यों नहीं?

विज्ञापन

आपको बता दें दर्शन के सहयोगियों को जमानत मिलने के बाद भी श्योरिटीज नहीं मिल रहे थे, जिसकी वजह से उनको 10 दिन बाद जेल से रिहाई मिल पाई। जमानत प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय पर श्योरिटीज मिलना जरूरी होता है।

दर्शन तुरंत आएंगे बाहर?

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अभिनेता दर्शन को जमानत दी जाती है, तो जमानत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी तुरंत बाहर नहीं आ पाएंगे। ये इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उनके साथियों की जमानत प्रोसेस में 10 दिन का समय लग गया। अगर दर्शन को भी उनके साथियों की तरह कोई श्योरिटीज नहीं मिलते हैं तो उनको भी बाहर आने में समय  लग सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Dalljiet Kaur ने पति की बेवफाई के बाद मिटा दी उनकी आखिरी याद, टैटू में किया खास बदलाव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola