Diwali 2024: कई सेलेब्स के लिए इस साल दिवाली बेहद खास होने वाली है। इस बार कई स्टार्स अपने बच्चों के साथ पहली बार दिवाली का त्यौहार सेलिब्रेट करेंगे। 1 साल के अंदर तमाम सेलिब्रिटीज के घर पर बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं। इस लिस्ट में कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटी कपल्स के नाम शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं किन 4 कपल्स को इस साल अपने बेबी के साथ पहली बार दीयों की रोशनी के बीच दिवाली की खुशियां मनाने का मौका मिला है।
Ranveer Singh Deepika Padukone
बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। दीपिका ने 8 सितम्बर 2024 को बेबी गर्ल को जन्म दिया है। दीपिका बेटी के जन्म के बाद से अभी तक नजर नहीं आई हैं। एक्ट्रेस हर समय अपनी लाडली के साथ हैं और घर के बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में वो और रणवीर सिंह अपने घर पर ही 53 दिन की बच्ची के साथ दिवाली का सेलिब्रेशन करेंगे।
Anushka Sharma Virat Kohli
सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी इस बार पहली बार अपने बेटे अकाय के साथ दिवाली का जश्न मनाने जा रहे हैं। अकाय का जन्म 15 फरवरी 2024 को हुआ था। ऐसे में ये अकाय की पहली दिवाली होने वाली है, जो वो अपने पेरेंट्स और बड़ी बहन वामिका के साथ सेलिब्रेट करेगा।
Varun Dhawan Natasha Dalal
वरुण धवन और उनकी वाइफ नताशा दलाल की भी आज खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज ये दोनों पेरेंट्स बनने के बाद पहली बार दिवाली मनाने जा रहे हैं। इस कपल की एक बेटी है जिसका जन्म 3 जून को हुआ। आज ही वरुण की बेटी के नाम का खुलासा भी हुआ है। कपल ने अपनी नन्ही परी का नाम लारा रखा है। ऐसे में लारा के साथ उनकी दिवाली एक्स्ट्रा स्पेशल हो गई है।
यह भी पढ़ें: टाइम गॉड बनते ही Vivian Dsena ने किया तांडव, 2 कंटेस्टेंट्स को भेजा जेल के अंदर
Richa Chadha Ali Fazal
ऋचा चड्ढा और अली फजल ने साल 2022 में शादी रचाई थी और शादी के 2 साल बाद कपल ने अपने पहले बेबी का इस दुनिया में वेलकम किया है। 16 जुलाई को ऋचा को बेटी हुई थी और साढ़े 3 महीने बाद अब कपल अपनी बेटी के साथ दिवाली का त्यौहार मनाने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
5 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
8 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
8 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
10 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
11 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
12 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
13 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
15 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
16 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines