---विज्ञापन---

टाइम गॉड बनते ही Vivian Dsena ने किया तांडव, 2 कंटेस्टेंट्स को भेजा जेल के अंदर

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' में विवियन का एक बदला हुआ रूप देखने को मिलने वाला है। वो शो में बाकी कंटेस्टेंट्स पर अपना हुकुम चलाएंगे और 2 लोगों को जेल का रास्ता भी दिखाएंगे।

---खबर नीचे जारी है---

Bigg Boss 18:बिग बॉस सीजन 18‘ में अब विवियन डीसेना (Vivian Dsena) घर पर रूल कर रहे हैं। हाल ही में वो नए टाइम गॉड बने हैं। विवियन ने जैसे ही ये गद्दी संभाली है वो पहले से ज्यादा पावरफुल नजर आ रहे हैं। विवियन का अंदाज पूरी तरह से बदल गया है। वो घर पर और घरवालों पर हुकूमत कर रहे हैं। लेकिन अभी तो सिर्फ शुरुआत है। आज तो विवियन का असली रूप सामने आएगा। वो सभी को जैसे ट्रीट करेंगे वो राजा बाकी उनकी प्रजा लगेंगे।

बदल गए विवियन डीसेना के तेवर

पहले खाने को लेकर वो अकड़ दिखाएंगे और फिर शहजादा धामी (Shehzada Dhami) से उनकी बहस होगी। बहस के बीच जब शहजादा उन्हें कहेंगे कि टोन नीचे करो तो विवियन उन्हें बेहद एटीट्यूड दिखाते हुए कहेंगे- ‘टोन नीचे नहीं होगी।’ फिर शहजादा उन्हें याद दिलाएंगे कि वो टाइम ऑफ गॉड होंगे, लेकिन भगवान नहीं हैं। लेकिन टाइम गॉड बनकर विवियन पूरी तरह से तांडव करने के लिए तैयार हैं। सिर्फ शहजादा ही नहीं वो श्रुतिका (Shrutika) से भी भिड़ने वाले हैं। सफाई को लेकर दोनों में तकरार देखने को मिलेगी।

---खबर नीचे जारी है---
View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

---खबर नीचे जारी है---

बिग बॉस में शुरू हुआ विवियन का तांडव

विवियन श्रुतिका को दिखाएंगे कि उनकी सफाई के बाद भी घर में कितनी धूल है। वो श्रुतिका को बताएंगे कि उन्हें क्या-क्या क्लीन करना है। श्रुतिका जब नहीं मानेंगी तो विवियन का बॉसी रूप देखने को मिलेगा। वो कहेंगे- ‘मैं यहां अर्जुमंगत के लिए नहीं सब कुछ क्लीन हो जाना चाहिए।’ अब उन्हें जो सही लगेगा वो घर में वही करने वाले हैं। इसके बाद उनके पास उन लोगों से बदला लेने का मौका भी मिलेगा जब बिग बॉस उन्हें उन 2 सदस्यों के नाम बताने को कहेंगे जिन्हें वो जेल की सजा देना चाहते हैं।

---खबर नीचे जारी है---
View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Dalljiet Kaur के आरोपों पर एक्स हसबैंड Shalin Bhanot ने किया पलटवार? बोले- ‘सिर्फ स्क्रिप्ट पढ़ता हूं’

---खबर नीचे जारी है---

2 कंटेस्टेंट्स की किस्मत का फैसला करेंगे विवियन

विवियन कोई भी फैसला लेने से पहले अपनी दोस्त ईशा सिंह से इस मुद्दे पर सलाह लेंगे और दोनों मिलकर ही वो दो नाम तय करेंगे जो जेल की सजा भुगतने वाले हैं। ईशा इस दौरान रजत दलाल को टेस्ट करना चाहती हैं, वैसे भी बिग बॉस ने कल उन्हें रजत दलाल का असली चेहरा दिखाया है। ऐसे में वो तुरंत उनसे बदला ले सकती हैं। इसके अलावा दूसरा नाम किसका होगा वो जानने के लिए शो ही देखना पड़ेगा।

First published on: Oct 31, 2024 02:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola