Ram Setu Trailer Released: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग एक्शन थ्रिलिंग फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu Trailer) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो ही गया। जबसे फिल्म का टीजर सामने आया था तबसे ही इसने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी थी। अब मेकर्स ने पूरा ट्रेलर जारी किया है, जो वाकई में धड़कनें बढ़ाने वाला है।
अभी पढ़ें – कितनी पागल हैं Janhvi Kapoor और उनकी गैंग? वीडियो में मिला जवाब
बात करें ‘राम सेतु’ फिल्म की तो, इसकी कहानी एक नास्तिक पुरातत्वविद् (Archaeologist) आर्यन कुलश्रेष्ठ (अक्षय कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे भारत की विरासत के स्तंभ को बुरी ताकतों से नष्ट करने से पहले पौराणिक राम सेतु के वास्तविक अस्तित्व को साबित करने के लिए समय के खिलाफ दौड़ना होगा।
इससे पहले, अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म से एक स्टिल साझा किया था, जिसमें उनके लंबे बाल और सफेद दाढ़ी के साथ कंधे पर टंगा बैग उन्हें एक गहन और गंभीर लुक दे रहा है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा और सत्य देव जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह फिल्म 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। बड़े पर्दे पर रिलीज होने के तुरंत बाद यह फिल्म अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
58 mins agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
2 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
2 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
3 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
4 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
5 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
22 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines