'कभी मेरी नकल…', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता अजीत ने दी थी नसीहत, स्कूल में डरती थीं लड़कियां
Shahzad Khan Andaz Apna Apna: बॉलीवुड एक्टर शहजाद खान ने ‘अंदाज अपना-अपना’ में भल्ला का किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीत लिया था. हालांकि इस किरदार को निभाते हुए उन्होंने अपने पिता की कॉपी की थी वहीं अब हाल ही में एक्टर ने इस पर बात करते हुए कहा है कि इसके बाद उनके पिता ने उन्हें एक नसीहत भी दी थी.
शहजाद खान को पिता अजीत खान से मिली थी नसीहत (Pic Credit- Screengrab)
Shahzad Khan Andaz Apna Apna: बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ में ‘भल्ला’ का किरदार निभाने वाले शहजाद खान ने हाल ही में अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर की हैं. एएनआई से बातचीत करते हुए एक्टर ने ‘अंदाज अपना-अपना’ फिल्म और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं. सोशल मीडिया पर इस बातचीत का एक प्रोमो वायरल हो रहा है. इसमें शहजाद खान ‘अंदाज अपना-अपना’ के बारे में बात करते हुए कह रहे हैं कि इस फिल्म में उन्होंने अपने पिता अजीत खान की मिमिक्री की थी और इसके बाद उनके पिता ने उन्हें एक नसीहत भी दी थी. चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा है.
विज्ञापन
‘अंदाज अपना-अपना’ में पिता को किया था कॉपी
शहजाद खान ने ‘अंदाज अपना-अपना’ में भल्ला का किरदार निभाया था और इस किरदार का अंदाज उन्होंने अपने पिता और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजीत खान के एक आइकॉनिक किरदार से कॉपी किया था. ‘अंदाज अपना-अपना’ में शहजाद खान का एक डायलॉग काफी वायरल हुआ था. वो था, ‘सारा शहर मुझे लायन के नाम से जानता है.’ लेकिन ये डायलॉग उनके पिता अजीत खान की फिल्म ‘कालीचरण’ का था. दरअसल कालीचरण फिल्म में अजीत खान ने इस डायलॉग को बोला था और ये आइकॉनिक बन गया था, जिसके बाद ‘अंदाज अपना अपना’ में उनके बेटे शहजाद खान ने उन्हें कॉपी किया.
पिता अजीत खान को कॉपी करने के बाद भी शहजाद खान को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं हाल ही में एएनआई से बातचीत करते हुए शहजाद ने बताया है कि ‘अंदाज अपना-अपना’ में जब मैंने अपने पिता को कॉपी किया था तो उसके बाद उन्होंने मुझे एक सलाह दी थी. एक्टर ने बताया की फिल्म के रिलीज होने के बाद मेरे पिता ने मुझे कहा, ‘आज के बाद कभी भी मेरी नकल मत करना.’ अब सोशल मीडिया पर एक्टर का ये बयान भी तेजी से वायरल हो रहा है.
वहीं इसके साथ ही अजीत सिंह ने ‘अंदाज अपना-अपना’ के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म के कई पंच सीन काट दिए गए थे, लोगों को वो भी पसंद आते. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मेरे पिता फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाते थे, इसलिए स्कूल में लड़कियां मुझसे डरती थीं. वहीं एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरी 2 पत्नियां हैं. मैं आमिर खान की विचारधारा का अनुयायी हूं.’ जिसके बाद एक्टर हंसते भी नजर आए. वहीं उन्होंने पुराने किस्से पर बात करते हुए कहा कि मेरे पिता ही सलीम अंकल को मुंबई लेकर आए थे और उन्हें हमारे घर में भी रखा था. बता दें अजीत खान और सलीम खान की दोस्ती फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर भी रही है.