हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तैमूर-इनाया से यश-रूही तक, रक्षाबंधन पर छाई स्टार किड्स की मासूमियत; देखें क्यूट तस्वीरें

बॉलीवुड में कई भाई बहन ऐसे है, जो पहली बार अपने भाई को राखी बांधेगी, तो वहीं कोई हर बार की तरह इस साल भी भाई से रक्षा का वचन लेंगी. आज हम आपको रक्षाबंधन के मौके पर स्टार किड्स की मासूमियत और उनकी राखी की तस्वीरें शेयर करने वाले हैं.

विज्ञापन
रक्षाबंधन पर छाई स्टार किड्स की तस्वीरें. (PIC-Social Media)

आज यानी 28 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. इस महापर्व को आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी बड़े ही धुमधाम के साथ मनाते हैं. बता दें कि इस बार फिल्मी दुनिया के कई सिब्लिंग्स और ट्विन्स पहली बार राखी का त्यौहार मनाने वाले हैं…

तौमूर और जेह

बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान और करीना कपूर खान के दोनों बेटे तौमूर और जेह का बहन इनाया से काफी खास रिश्ता है. बता दें कि इनाया सोहा और कुणाल खेमू की बेटी है, जो हर साल तौमूर और जेह की कलाई पर राखी बांधती हुई नजर आईं है. दरअसल, जब भी तीनों स्टार किड्स मिलकर जब राखी का त्यौहार मनाते हैं, तो दर्शकों को उनकी क्यूट तस्वीरें देखने को मिलती है. दरअसल, रक्षाबंधन के मौके पर उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें सैफ के साथ तीनों बच्चे भी नजर आ रहे हैं.

वामिका और अकाय

वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी वामिका और बेटे अकाय के लिए यह रक्षाबंधन काफी खास होने वाला है. लेकिन कपल अपने बच्चों की ज्यादा तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करते हैं. हालांकि, फैंस इसके बावजूद दोनों की पोस्ट का इंतजार करते हुए नजर आते हैं.

विज्ञापन

मीशा और जेन

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा कपूर के दो बच्चे हैं, मीशा और जेन कपूर. इन दोनों स्टार किड्स के लिए यह त्यौहार काफी खास महत्व रखता है. बता दें कि मीशा का जन्म 26 अगस्त 2016 को हुआ था, तो वहीं जेन का जन्म  5 सितंबर 2018 को हुआ था. मीशा, जेन से 2 साल बड़ी हैं और हर रक्षाबंधन पर अपने छोटे भाई की कलाई पर राखी बांधती हुई आ रही है.

यश और रूही

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के दो बच्चे हैं, जिनका नाम यश और रूही. करण अपने दोनों बच्चे की परवरिश सिंगल पैरेंट के तौर पर कर रहे हैं. करण के दोनों बच्चों की आपस में काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलता है. फिर चाहे वो बर्थ डे हो या फिर कोई त्यौहार दोनों एक साथ सेलिब्रेट करते हुए नजर आते हैं.

विज्ञापन

क्लिन पहली बार बांधेगी भाई की कलाई पर राखी

साउथ सुपरस्टार राम चरण के तीन बच्चे हैं.  पहली बेटी का नाम क्लिन कारा है. आपको बता दें कि हाल में उपासना कामिनेनी ने जुड़वा बच्चे शिवराम (बेटा) और अनवीरा देवी (बेटी) को जन्म दिया है. दरअसल, क्लिन के लिए यह रक्षाबंधन काफी खास होने वाला है.  क्लिन का छोटे भाई-बहनों के साथ यह पहला रक्षा बंधन होने वाला है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola