फिल्ममेकर ने किया Casting Couch, बोला- मेरी आंखों में देखो, Showtime के एक्टर का छलका दर्द

Rajiv Khandelwal on Casting Couch: बॉलीवुड एक्टर राजीव खंडेलवाल इन दिनों अपनी सीरीज ‘शोटाइम’ को प्रमोट कर रहे हैं, इसी बीच उन्होंने इंटरव्यू में अपने साथ हुए कास्टिंग काउच का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उनके साथ बड़े फिल्ममेकर ने कास्टिंग काउच करने की कोशिश की, क्या कुछ कहा राजीव ने इस रिपोर्ट में जानिए।

Rajeev Khandelwal on Casting Couch

Rajeev Khandelwal on Casting Couch

विज्ञापन

Rajeev Khandelwal on Casting Couch: बॉलीवुड एक्टर राजीव खंडेलवाल ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेसेस से हमेशा ऑडियंस का दिल जीता है, चाहे वो टीवी जगत हो या फिर फिल्मी दुनिया राजीव ने अपने काम से सभी को इंप्रेस किया है। हाल ही में इमरान हाशमी स्टारर सीरीज ‘शोटाइम’ में भी राजीव खंडेलवाल को बॉलीवुड स्टार अरमान के किरदार में ऑडियंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है। राजीव इनदिनों अपनी इसी सीरीज के प्रमोशन में लगे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के इंसीडेंट को याद किया है। उन्होंने इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनके साथ भी कास्टिंग काउच हुआ और वो बहुत ही खराब समय था। क्या कहा है राजीव खंडेलवाल ने इस रिपोर्ट में जानिए।

फिल्ममेकर को राजीव ने दिखाई मिडल फिंगर

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में राजीव ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउट के बारे में बात की। राजीव ने कहा बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर ने उनके साथ कास्टिंग काउच करने की कोशिश की। राजीव ने कहा मैंने उस वक्त सीन क्रिएट तो नहीं किया लेकिन मैं उस फिल्ममेकर को मिडल फिंगर दिखाकर वहां से चला आया। राजीव से जब पूछा गया कि क्या वो एक फेमस फिल्ममेकर है, इस पर राजीव ने कहा कि उसने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ वाली फिल्म दी है। उस फिल्म मेकर ने मुझसे यही कहा कि मैंने अभी 100 करोड़ वाली फिल्म दी है तुम मुझे मना कर रहे हो।

विज्ञापन

प्रोड्यूसर ने राजीव के लिए गाया गाना

उस वाक्य को याद करते हुए आगे राजीव ने कहा कि उसने मुझे स्क्रिप्ट नहीं सुनाई उसकी बजाए उसने कहा मैं तुम्हारे लिए गाना गाऊंगा। उसने कहा तुम बहुत हैंडसम हो, पर मुझे ऐसा नहीं लगता। राजीव ने कहा कि उसने मुझे हिंट देने की कोशिश की, फिर उसने कहा कि मैं तुम्हारे लिए गाना गाऊंगा और तुम मेरी आंखों में दे खना। राजीव ने कहा कि आप मुझे स्क्रिप्ट सुना दो तो उसने कहा कि मैं अपनी स्क्रिप्ट किसी को नहीं सुनाता पर तुम्हें पसंद करता हूं तो तुम्हारे लिए कुछ गाना चाहता हूं।

विज्ञापन

इसके बाद राजीव ने बताया कि उन्होंने गाना खत्म होने के बाद फिर से स्क्रिप्ट सुनने के लिए कहा, तो फिल्ममेकर ने कहा कि तुम्हें ऐसे ही फिल्म साइन करनी होगी। इसके बाद मैंने मना किया तो उस प्रोड्यूसर ने मुझे दरवाजा दिखाते हुए कहा कि जाओ यहां से, मैं तुम्हें 2 फिल्में देने वाला था लेकिन अब देखता हूं कि तुम लाइफ में कितना आगे जा पाते हो।

राजीव ने प्रोड्यूसर को किया मैसेज

इसके बाद राजीव ने फिल्म ‘आमिर’ की और उसी प्रोड्यूसर को उन्होंने फिल्म स्क्रीनिंग पर बुलाया लेकिन ना तो प्रोड्यूसर आया और ना ही उसका कोई रिप्लाई आया। उन्होंने इसी इंटरव्यू में इस बात का हिंट भी दिया कि ये प्रोड्यूसर हाल फिलहाल में अपना कोई पुराना प्रोजेक्ट को फिर से रिवाइव करने की कोशिश कर रहा था। आजकल ये प्रोड्यूसर ज्यादा एक्टिव नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ