हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Karanveer Mehra से हारने के बाद Rajat Dalal का पहला बयान, बोले- जो चीजें रही होंगी वो मुझे पता है

Rajat Dalal First Interview After Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में ट्रॉफी हारने के बाद रजत दलाल ने पहला बयान दिया है और वो करणवीर मेहरा की जीत पर भी बात करते हुए नजर आए।

विज्ञापन
Rajat Dalal First Interview After Bigg Boss 18

Rajat Dalal First Interview After Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 की ट्रॉफी अपने नाम करने के रजत दलाल चूक गए। भारी तादाद में फैंस का सपोर्ट होने के बावजूद रजत के बजाए करणवीर मेहरा को शो का खिताब मिल गया, इस पर अब रजत दलाल का पहला बयान सामने आया है।

हार के बाद रजत का पहला बयान

बाहर आने के बाद जब रजत दलाल से पूछा गया कि उन्हें करणवीर मेहरा की जीत पर क्या कहना है और जिस तरह से उन्हें भर-भरके वोट्स मिल रहे थे, वो क्या एक्सपेक्ट कर रहे थे कि वो तीसरे नंबर पर ही बाहर आ जाएंगे। रजत दलाल ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वो तो बाहर नहीं थे वोटिंग कराने के लिए इसलिए इस पर तो वो कुछ नहीं कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाकी तो मुझे भी पता है कि किस हिसाब से चीजें हुई हैं।

रजत ने कहा कि अब जिसके बारे में मुझे पता ही नहीं। ना तो वो किसी पर दोष लगा सकते हैं और ना ही किसी को कुछ कह सकते हैं। बाकी जिन लोगों ने भी मुझे सपोर्ट किया है उन्हें दिल से शुक्रिया करना चाहूंगा। रजत ने कहा कि जो चीजें उनके हाथ में नहीं थीं वो उन चीजों के बारे में बात नहीं करना चाहते।

करणवीर मेहरा की जीत पर क्या बोले रजत?

करणवीर मेहरा की जीत पर रजत दलाल ने कहा कि उनके नसीब में ट्रॉफी थी इसलिए वो जीत गए हैं। मैं थोड़ा नसीब में मानने वाला आदमी हूं। सब लोग बराबर से मेहनत करते हैं लेकिन जीतता वही है जिसके नसीब में लिखा होता है। सब लोगों के बराबर से मेहनत करने के बाद भी हर कोई आज अलग-अलग मुकाम पर खड़ा हुआ है इसलिए मेरा तो नसीब में पूरा विश्वास है। उनके भाग्य में ट्रॉफी थी तो उन्हें मिल गई है।

फैंस के रिएक्शन पर क्या बोले रजत?

जब रजत से पूछा गया कि बाहर उनके हारने से उनके फैंस और समर्थकों का गुस्सा देखने को मिल रहा है, तो इस पर आप क्या कहना चाहेंगे। इस पर रजत ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि बाहर क्या चल रहा था। रजत ने कहा कि अभी फिलहाल 1-2 दिन लगेंगे ये देखने के लिए कि कौन क्या कह रहा था। इसलिए वो उस चीज पर कोई ऐसा कमेंट नहीं करना चाहते जिसके बारे में उन्हें कुछ खास पता ही नहीं।

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan के घर पहले भी घुसा था हमलावर, गिरफ्तारी के बाद हुए 5 चौंकाने वाले खुलासे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें