हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Pushpa 2 B.O Collection: अल्लू अर्जुन की आंधी, 'पुष्पा 2' बनीं साल की सबसे कमाऊ, जानें लेटेस्ट कलेक्शन

Pushpa 2 Box Office Collection Day 10: अल्लू अर्जुन की ऐसी सुनामी आई है कि पुष्पा 2 की कमाई में एक बार फिर से बड़ा उछाल आया है। 10वें दिन थिएटर फुल रहे जिससे कलेक्शन ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया। आइए जान लेते हैं लेटेस्ट कलेक्शन…

विज्ञापन
पुष्पा 2 डे 10 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Pushpa 2 Box Office Collection Day 10: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की ऐसी आंधी चल गई है कि हर किसी की जुबान पर उन्हीं का नाम है। बीते दिन जेल से रिहाई के बाद उनके फैंस में खुशी की लहर थी। इसका सीधा असर ‘पुष्पा 2: द रूल’  (Pushpa 2 The Rule) की कमाई पर दिखा। एक बार फिर से सुनामी आ गई है और कमाई में तगड़ा उछाल आया है। न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वर्ल्डवाइड भी वो अच्छा काम कर रही है। आइए जान लेते हैं कि फिल्म ने 10वें दिन क्या कलेक्शन किया है।

10वें दिन फिल्म ने छापे कितने नोट

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कब्जा है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल आया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ का आंकड़ा तो शुक्रवार को ही पार कर लिया था। वहीं अब 1200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। चलिए जान लेते हैं कि 10वें दिन फिल्म ने कितना बिजनेस किया है। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने शनिवार को 55.74 करोड़ रुपये की कमाई की है।

यह भी पढ़ें: इस दिन होगा Bigg Boss 18 का ग्रैंड फिनाले? हो जाइए तैयार…. अब शो को मिल जाएगा विनर

अब तक की कमाई पुष्पा 2 की कमाई

पहला दिन- 164.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 93.8 करोड़ रुपये
तीसरा दिन-119.25 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 141.05 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 64.45 करोड़ रुपये
छठा दिन- 54.4 करोड़ रुपये
सातवें दिन- 43.35 करोड़ रुपये
आठवां दिन-37.45 करोड़ रुपये
नौवां दिन- 36.4 करोड़ रुपये
दसवें दिन- 55.74 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन- 817.94 करोड़ रुपये

 

बनी साल 2024 की सबसे बड़ी हिट

साल 2024 में एक नहीं बल्कि कई सारी फिल्में रिलीज हुईं। जैसे सिंघम अगेन, स्त्री 2, देवरा से लेकर फाइटर। हालांकि इन सभी की कमाई ठीक रही लेकिन ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म का नाम लिया जाए तो वो है पुष्पा 2 जो अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की है। इस फिल्म के निर्देशक हैं सुकुमार वहीं फिल्म का बजट है 500 करोड़। ऐसे में फिल्म ने अपनी कमाई से साबित कर दिया की वो इस बार की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है।

यह भी पढ़ें: Raj Kapoor 100th Birthday: पहले नरगिस से ‘जान पहचान’, फिर ‘प्यार’, क्या हुई राज कपूर संग ‘अनहोनी’?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें