नाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने का करने लगेगा मन

Simple Mughlai Paratha Recipe: कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाकर खाना चाहते हैं तो घर पर ही मुगलई परांठा बना सकते हैं. इस परांठे को बनाना आसान है और यह खाने में बेहद स्वादिष्ट भी लगता है.

Mughlai paratha recipe

यहां जानिए मुगलई परांठा बनाने की रेसिपी. Image Credits - AI

Mughlai Paratha Recipe: नाश्ते में तरह-तरह के परांठे बनाकर खाए जाते हैं, कभी गोभी का परांठा, कभी आलू का परांठा तो कभी मूली का परांठा. खासतौर से सर्दियों के मौसम में अलग-अलग परांठे खाए जाते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी मुगलई परांठा ट्राई किया है? मुगलई परांठा बंगाली स्ट्रीट फूड है और नाश्ते में खूब खाया जाता है. इसे पश्चिम बंगाल में खासतौर से लोग बेहद पसंद करते हैं. ऐसे में आप घर में ही इस स्वादिष्ट परांठे का लुत्फ ले सकते हैं. यहां जानिए कैसे बनाया जाता है मुगलई परांठा.

विज्ञापन
विज्ञापन

मुगलई परांठा बनाने की रेसिपी

मुगलई परांठा बनाने में आपको कुल 30 मिनट का समय लगेगा. तैयारी 10 मिनट में हो जाएगी और 4 लोगों के लिए बनाते हुए 20 मिनट लग सकते हैं.

परांठा बनाने की सामग्री

विज्ञापन

गेंहू का आटा – 3 कप
मैदा – 1 कप
पानी – 2 कप
घी – 2 चम्मच और तलने के लिए अलग से
अंडे – 4
नमक – स्वादानुसार
बारीक कटा प्याज – आधा कप
हरी मिर्च – 2
कटा हरा धनिया – 4 चम्मच

विधि –

विज्ञापन
  • मुगलई परांठा बनाने के लिए गेंहू के आटे में मैदा मिलाएं और इसमें घी डालकर मिक्स कर लें.
  • अब आटे को नरम गुंथ लें और 2 से 3 घंटों के लिए अलग रख दें.
  • इसके बाद आटे की लोइयां बनाएं और लोई बनाकर ढककर रख दें.
  • परांठा सेंकने के लिए तवे को गर्म कर लें और उसके ऊपर लोई बेलकर डाल दें.
  • तवे पर रोटी डालकर आंच तेज पर रखें. अब इसपर अंडे को फोड़कर डालें, ऊपर से प्याज, हरी मिर्च, धनिया और नमक डाल लें.
  • आंच को धीमा करके परांठे को दोनों तरफ से पकाएं और फिर फोल्ड करक चोकोर आकार दे दें.
  • घी लगाकर अच्छे से परांठे को सेंक लें.
  • जब परांठा अच्छे से गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसे परोसकर प्लेट में निकाल लें.
  • मुगलई परांठे को आप गर्म चाय के साथ, दही के साथ या फिर चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं और स्वाद लेकर खा सकते हैं. यह परांठा खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है और इसे नाश्ते के अलावा लंच या डिनर में भी खाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – नाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, मूंग की दाल से तैयार होगा यह प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ