IND vs NZ: पहले T20I में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी, अभिषेक पर लटकेगी तलवार?

भारत ने क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान में खेले गए पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड के ऊपर चार विकेट से जीत हासिल की. भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. हालांकि इसके बावजूद दूसरे टी20 में कुछ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

IND vs NZ

इन खिलाड़ियों को लग सकता है झटका (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है. पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला गया. वहां पर टीम इंडिया ने चार विकेट से जीत हासिल की. भारतीय गेंदबाज एक बार फिर फेल रहे. बल्लेबाजी में भी कुछ खिलाड़ियों ने दम दिखाया. संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और नमन धीर ने अच्छी पारियां खेलीं. भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. हालांकि प्लेइंग-11 में अभी भी कुछ खामियां देखने को मिली हैं. जीत के बावजूद अब दूसरे मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11 से चार खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है.

विज्ञापन

क्या अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल होंगे बाहर?

पिछले कुछ समय से अभिषेक शर्मा का बल्ला शांत रहा है. विंडीज के खिलाफ भी पांच मैचों की टी20 सीरीज में वो ज्यादा खास नहीं कर पाए थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में उन्होंने 29 रन बनाए. तीन सिक्स उन्होंने लगाए लेकिन वो बिल्कुल भी सहज नहीं लगे. उनकी बल्लेबाजी में बिल्कुल भी निरंतरता नहीं है. छोटी बाउंड्री होने के बाद भी वो रन नहीं बना पाए. बॉल उनके बल्ले में नहीं आ रही थी. दूसरे टी20 में उनके ऊपर तलवार लटक सकती है. बेंच पर बैठे वैभव सूर्यवंशी को उनकी जगह खिलाया जा सकता है.

विज्ञापन

अक्षर पटेल भी रडार में आ गए हैं. उन्होंने पहले मैच में 4 ओवर में 51 रन रन दिए. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने उन्हें आसानी से खेला. भारत को पहले मैच में एक मुख्य स्पिनर की बहुत कमी खली. अक्षर सफल साबित नहीं हुए. दूसरे टी20 में पटेल के ऊपर गाज गिर सकती है. उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर कुलदीप यादव या चक्रवर्ती को मौका दिया जा सकता है.

विज्ञापन

गेंदबाजी में हो सकता है बदलाव

पहले टी20 में मयंक यादव ने 4 ओवर में 40 रन दिए. मयंक ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए. वैसे भी उनकी जगह पर पहले से सवाल खड़े हो रहे थे. प्रिंस यादव ने विंडीज के खिलाफ सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की थी. इसके बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें मौका नहीं दिया गया. पहल मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को मयंक बिल्कुल भी परेशान नहीं कर पाए. उनकी रफ्तार किसी काम नहीं आई. दूसरे टी20 में अब उनकी जगह प्रिंस को मौका दिया जा सकता है.

दूसरे टी20 से नीतीश कुमार रेड्डी भी बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह भी खतरे में हैं. पहले मैच में बतौर ऑलराउंडर वो टीम के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. बेंच पर बैठे शिवम दुबे को उनकी जगह खिलाया जा सकता है. शिवम के पास अनुभव भी है. वो क्राइस्टचर्च की छोटी बाउंड्री में लंबे सिक्स मार सकते हैं. दुबे मौका मिलने पर गेंदबाजी से भी कमाल दिखाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ