क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने अश्विनी वैष्णव से की 'शिकायत'
Sunny Deol Suryaa Ant Se Aarambh Tak: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ विवादों में घिर गई है. इस फिल्म के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सूचना एंव प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर शिकायत की है.
विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या' (pic credit- instagram)
Sunny Deol Suryaa Ant Se Aarambh Tak: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ रिलीज से पहले ही विवादों में घर गई है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर फिल्म की शिकायत की है और फिल्म का रिव्यू करने के लिए कहा है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पत्र लिखकर फिल्म पर आरोप लगाए हैं कि इसमें चिकित्सा पेशे और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा दिखाई गई है. अब सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि अभी तक फिल्म की टीम ने इस मुद्दे पर कोई बात नहीं की है.
विज्ञापन
पत्र में उठाए गए सवाल
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जिस लेटर को सूचना एंव प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा है ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पत्र में IMA ने लिखा गया, ‘हम फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ में दिखाए गए चिकित्सा पेशे पर चिंता व्यक्त करना चाह रहे हैं. फिल्म के प्रचार के लिए रिलीज किए गए टीजर को देखकर पता चलता है कि इसमें स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में भ्रष्टाचार को दिखाया गया है. साथ ही चिकित्सा पेशेवरों के खिलाफ हिंसा को भी दर्शाया गया है. इससे जनता के भरोसे और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा पर भी गंभीर असर पड़ सकता है.’
The Indian Medical Association (IMA) has written to Ashwini Vaishnaw, Minister for Information and Broadcasting, seeking an urgent review of the film “Suryaa– Ant Se Aarambh Tak” over its portrayal of the medical profession and violence against healthcare workers. pic.twitter.com/07UVzHE3Cf
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने फिल्म में दिखाए गए सीन्स पर चिंता जताते हुए कुछ पॉइंट्स भी लेटर में लिखे हैं, जिनसे मेडिकल एसोसिएशन को ठेस पहुंचा है. साथ ही पत्र में ये भी कहा गया है कि इस फिल्म का रिव्यू तत्काल भाव से करना चाहिए ताकि फिल्म में बदलाव किए जाएं और लोगों को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए. अब सोशल मीडिया पर मेडिकल एसोसिएशन का ये पत्र काफी वायरल हो रहा है और फैंस भी इस लेटर को शेयर कर रहे हैं. वहीं अभी तक फिल्म की टीम से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या’ का ऑफिशियल टीजर रिलीज हो चुका है. इस टीजर में सनी देओल एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं. वहीं रिलीज ट्रेलर के रिलीज से पहले ही फिल्म पर विवाद गहरा गया है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ रवि किशन, प्रज्ञा जयसवाल, तनुश्री चक्रवर्ती, मनीष वाधवा, टीनू आनंद और जीशु सेनगुप्ता लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म सिनेमाघरों में 20 नवंबर को रिलीज होने जा रही है.