IND vs NZ, 2nd T20I Match: भारत ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत शानदार अंदाज में की है. पहला टी20 ममुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला गया. हाई-स्कोरिंग मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के ऊपर 4 विकेट से जीत हासिल की. भारतीय टीम ने इस मैच में बढ़िया प्रदर्शन किया. हालांकि गेंदबाजी ज्यादा खास नहीं रही. बल्लेबाजों ने बढ़िया काम किया. ऑलराउंडर नमन धीर छा गए. उन्होंने भारत को शानदार जीत दिलाई. खैर भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से जगह बना ली है. अब दूसरे टी20 की बारी है. इसके आयोजन में ज्यादा लंबा समय नहीं है. आइए भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच से जुड़ी डिटेल्स पर नजर डालते हैं.
कब होगा IND vs NZ दूसरा T20I मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. क्राइस्टचर्च में मैच समाप्त होने के बाद दोनों टीमों को अगले मुकाबले की तैयारी के लिए केविल एक ही दिन का समय मिलेगा. न्यूजीलैंड की नजरें दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में वापसी पर होंगी.
कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच अगला मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर ही खेला जाएगा. पहला मुकाबला भी यहीं पर हुआ था. ऐसे में पिच की कंडीशन के बारे में दोनों टीमों को पता है. दोनों कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करना चाहेंगे. पहले टी20 में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
कहां देख पाएंगे मैच?
भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 इंटरनेशनल मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है. इंग्लिश, हिंदी और अन्य भाषाओं में कमेंट्री उपलब्ध रहने वाली है. इसके अलावा मुकाबले को सरकारी चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर भी प्रसारित किया जाएगा. वहां पर आप फ्री में इस मैच को देख सकते हैं.
भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड का स्क्वाड
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, और ब्लेयर टिकनर.